स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू के प्रति जागरूकता अभियान के तहत नगर निगम प्रशासन ने गोमतीनगर, इंदिरानगर, विकास नगर और अलीगंज के कुल 213 लोगों को नोटिस थमाई। स्वास्थ्य विभाग मलेरिया टीम के साथ रोजाना विभिन्न जगहों का निरीक्षण कर रही है।  जांच के दौरान रोजाना कई जगहों पर डेंगू का लार्वा भी पाया जा रहा है। जिसकी नियमित खबर अखबारों में भी देखी जा सकती है बावजूद इसके लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें : दो और मरीजों में हुई डेंगू की पुष्टि!

निगम की टीम ने किया सर्वे

  • स्वास्थ्य विभाग के साथ निगम प्रशासन की तरफ से भी रोजाना लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
  • बावजूद इसके रोजाना डेंगू मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा सकता है।
  • राजधानीवासी अपने ही स्वास्थ्य को लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं।
  • नगर आयुक्त उदयराज सिंह ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए पत्रक बांटें गए हैं।
  • साथ ही लोगों से अपील भी की जा रही है कि किसी भी दशा में घरों में पानी न जमा होने दें।
  • इसको लेकर नगर निगम की टीम ने जागरूकता अभियान के साथ सर्वे भी किया।
  • सर्वे में 213 लोगों के घरों के गमलों, कूलरों और छतों पर पानी जमा मिला।
  • गोमतीनगर, इंदिरानगर, विकास नगर और अलीगंज में निगम की टीम ने सर्वे किया।
  • इसके बाद ज्यादातर जगहों पर लार्वा पाया गया जिससे बीमारी की पूरी संभावना है।

ये भी पढ़ें : डेंगू से बचाव ही है सबसे बड़ा उपचार : सिद्धार्थ नाथ सिंह

  • जहाँ भी लार्वा पाया गया वाहन लोगों को नोटिस भी दी गयी।
  • साथ ही 24 घंटे के अंदर जगह की सफाई का भी निर्देश जारी किया गया है।
  • जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दोबारा यहाँ अभियान चलाया जायेगा।
  • और जहाँ पर लार्वा पाया गया है वहां पर फिर से स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर देखेगी।
  • यदि जगह की सफाई नहीं की गयी होगी और जमा पानी नहीं हटाया गया होगा तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।
  • स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सभी के प्रयास से ही बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है।
  • वरना किसी भी हाल में इस मुश्किल समय से निपटा नहीं जा सकता है।
  • इसे लिए सभी में जागरूकता बेहद जरुरी है।

ये भी पढ़ें : राजधानी में डेंगू के 40, चिकनगुनिया के 50 नए मरीज!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें