उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में दक्षिणी पश्चिमी मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है, इसके साथ ही सूबे में डेंगू(Dengue) के कहर ने भी पाँव पसारने शुरू कर दिए हैं। गौरतलब है कि, बारिश के बाद बना नमी का माहौल डेंगू मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल होता है। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान इस साल के डेंगू से पहली मौत हो गयी है। कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने डेंगू के मामले पर गुरुवार 13 जुलाई को मीडिया में बयान दिया है।
डेंगू से निपटने को सरकार की तैयारी पूरी है(Dengue):
- मानसून के साथ ही राजधानी लखनऊ में डेंगू ने भी अपनी दस्तक दे दी है।
- जिसके बाद डेंगू से राजधानी लखनऊ में एक मरीज मौत भी हो चुकी है।
- इसी क्रम में गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने मीडिया से बातचीत की।
- स्वास्थ्य मंत्री ने इस दौरान कहा कि, डेंगू से निपटने के लिए सरकार की तैयारी पूरी है।
- जहाँ जल-भराव मिलेगा वहां नोटिस दिया जा रहा है।
- उन्होंने आगे बताया कि, अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाये गए हैं।
- स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि, डेंगू के खिलाफ लड़ाई में जनता का सहयोग चाहिए।
- साथ ही सिद्धार्थनाथ सिंह ने 110 वार्डों में एंटी-लार्वा का छिड़काव कराये जाने की बात कही है।
राजधानी लखनऊ में मिले डेंगू के 18 मरीज(Dengue):
- सूबे की राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में डेंगू ने अपनी दस्तक दे दी है।
- ताजा जानकारी के अनुसार, राजधानी लखनऊ में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
- आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक राजधानी लखनऊ के करीब 18 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
लखनऊ में हुई डेंगू से इस साल की पहली मौत(Dengue):
- बारिश के साथ ही डेंगू ने भी प्रदेश में अपनी दस्तक दे दी है।
- जिसके बाद डेंगू से राजधानी लखनऊ में पहली मौत हो गयी है।
- बुधवार को राजधानी के अस्पताल में इलाज के दौरान डेंगू के मरीज की मौत हो गयी।
- मरीज को तेज बुखार और उल्टी की शिकायतों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
- गौरतलब है कि, अभी तक कुल 18 मरीज डेंगू से प्रभावित मिले हैं।
पिछले साल 300 पार हुआ था मौत का आंकड़ा(Dengue):
- राजधानी लखनऊ में डेंगू से पहली मौत हो गयी है।
- जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की लापरवाही उजागर हो चुकी है।
- गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश में पिछले साल करीब 300 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।
- इसके साथ ही राजधानी लखनऊ में करीब 20 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।
स्वास्थ्य विभाग के दावे हुए फेल(Dengue):
- दक्षिणी पश्चिमी मानसून के साथ ही डेंगू भी उत्तर प्रदेश पहुँच चुका है।
- अकेले राजधानी लखनऊ में करीब 18 डेंगू के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।
- जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के दावे फेल होते नजर आ रहे हैं।
- स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू से निपटने के लिए तैयार होने की बात कही गयी थी।
पूरे शहर में कूड़े का अम्बार(Dengue):
- राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में डेंगू ने अपने पाँव पसारने शुरू कर दिए हैं।
- वहीँ मामले में स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम दोनों ही पूरी तरह से फेल नजर आ रहे हैं।
- बात अकेले राजधानी लखनऊ की करें तो शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों के पनपने के लिए अनुकूल हैं।
- इसके बावजूद नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग बहाने बनाने के अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: CM योगी ने दी 91 जरुरतमंदों को 1,24,76,000 की आर्थिक मदद!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#cabinet health minister siddharth
#cabinet health minister siddharth address press over dengue threat
#dengue threat press conference
#dengue threat press conference chaired by siddharthnath singh
#lucknow
#lucknow along with monsoon
#Monsoon
#one patient dead in hospital
#one patient dead in hospital due to dengue disease in lucknow
#उत्तर प्रदेश
#डेंगू
#डेंगू से पहली मौत
#नगर निगम
#योगी सरकार
#राजधानी लखनऊ
#राजधानी लखनऊ में डेंगू से पहली मौत
#सिद्धार्थनाथ सिंह
#स्वास्थ्य विभाग
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार