राजधानी में एक बार फिर डेंगू का डंक असर दिखने लगा है। बुधवार को तीन नये मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। ये मरीज विभिन्न इलाकों के हैं। इन्हें मिलाकर अब तक राजधानी में डेंगू मरीजों की कुल संख्या 15 पहुंच गई है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार मच्छर जनित बीमारियों को रोकने के लिए अभियान चला रहा है। बावजूद इसके वह बीमारी रोक पाने में नाकाम है। हर दिन टीम की ओर से जगह-जगह जाकर लार्वा की जांच की जा रही है। फिर भी आये दिन नए मरीज है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीयों का कहना है की अकेले इस अभियान को सफल नहीं बनाया जा सकता है इसमें का सहयोग जरुरी है।

ये भी पढ़ें : रेलवे चला LPG की राह, टिकट पर भी ‘गिव अप’ योजना की तैयारी!

लक्षण दिखते ही कराये जांच

  • cmo की ओर से स्कूलों के साथ ही निजी अस्पतालों को भी सतर्क रहने का आदेश किया गया है।
  • साथ ही किसी भी मरीज की जानकारी न देने पर कार्यवाही का भी निर्देश जारी हुआ है।
  • बावजूद इसके राजधानी में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
  • डालीगंज के केसरीपुर में 20 वर्षीय विमल बरनवाल को बीते कई दिनों से बुखार था।
  • काफी इलाज के बाद भी जब उन्हें लाभ नहीं हुआ तो डेंगू संबंधी जांच करायी गई।
  • इसमें विमल बरनवाल में भी डेंगू की पुष्टि हुई।
  • इसी तरह अलीगंज के शेखूपुरा में 34  वर्षीय आनंद स्वरूप बुखार की चपेट में आ गए।
  • जांच के बाद रिपोर्ट आने पर उन्हें भी डेंगू से पीड़ित पाया गया।
  • तीसरा नाम त्रिवेणी नगर के कंचनपुरम की 24 वर्षीय वैशाली गुप्ता का है जो डेंगू से पीड़ित है।
  • ये तीनों मरीजों की जांच किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में की गई जिसमें इन्हें पॉजीटिव पाया गया।
  • इन मरीजों को मिलाकर अब तक राजधानी में डेंगू के कुल 15  मरीज सामने आ चुके हैं।
  • एहतियात के तौर पर अस्पतालों को सतर्क कर दिया गया है।
  • डेंगू व स्वाइन लू जैसे लक्षण दिखायी देने पर तुरंत जांच कराने के निर्देश दिये गए हैं।
  • इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छर जनित बीमारी की रोकथाम के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें