उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में 5 हथियारबंद संदिग्ध लोगों के देखे जाने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, पुलिस इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

सेना की भर्ती के लिए आये युवकों ने दी जानकारी:

  • उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब सेना की भर्ती के लिए दौड़ लगाने आये लोगों ने 5 हथियारबंद संदिग्धों को देखा।
  • जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल रूप से पुलिस को दी।
  • जिसके बाद पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
  • मामले की मॉनिटरिंग देवरिया एसपी मोहम्मद इरफ़ान कर रहे हैं।
  • संदिग्ध खुखुन्दू थाना क्षेत्र में देखे गए हैं।

यह भी पढ़ें: आगरा कैंट में मिला आतंकवादी का पत्र, धमाकों की धमकी से प्रशासन के कान खड़े!

सोनौली बॉर्डर पर पकड़े जा चुके हैं कई आतंकवादी:

  • आतंकवादी के लिए सोनौली बॉर्डर सबसे सेफ है।
  • वो इस रास्ते से अक्सर घुसपैठ करते रहते हैं।
  • यहाँ से कई आतंकवादियों को पकड़ा भी जा चुका है।

सोनौली बॉर्डर पर पकड़े गए आतंकवादी:

  • आस्कर सिकोंदी – नाइजीरिया।
  • मुहम्मद बरकत खान – पकिस्तान।
  • मुहम्मद अफ़ज़ल खान- पकिस्तान।
  • लियाकत अली शाह- POK।
  • याकूब मेनन – पकिस्तान।
  • मक्खन सिंह – POK।
  • बिलाल अहमद बट – पकिस्तान।
  • सलमान उर्फ़ छोटू संजरपूर आजमगढ़।

भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बढ़ी संभावनाएं:

  • भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से देश में आतंकी हमले की आशंका बढ़ गयी है।
  • जिसके चलते गृह मंत्रालय ने देश के सभी राज्यों को अलर्ट कर दिया गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें