ईद के मौके पर उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) सोमवार को ऐशबाग ईदगाह पहुंचे। दिनेश के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने पुराने लखनऊ में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। दिनेश शर्मा सुबह ऐशबाग ईदगाह पहुंचे। उन्होंने कई मुस्लिम धर्म गुरुओं से मुलाकात भी हुई।

ये भी पढ़ें- राज्यपाल ऐशबाग ईदगाह पहुंचे, दी ईद की मुबारकबाद!

  • उन्होंने सभी को ईद की मुतबारक़बाद दी।
  • उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राज्यपाल राम नाईक सहित मुस्लिम धर्मगुरु भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- अखिलेश ऐशबाग ईदगाह पहुंचे, दी ईद की मुबारकबाद!

मिनी भारत है यूपी

  • उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अखिलेश, राज्यपाल का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि नवाबों का शहर लखनऊ गंगा जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है।
  • ईद मुस्लिम भाइयों का खास पर्व है।
  • इस दिन लोग एक दूसरे के गले मिलकर सारी बुराइयां छोड़कर अच्छाई के मार्ग पर चलने का भी प्रण लेते हैं।
  • उन्होंने कहा कि हमारा यूपी मिनी भारत है।
  • यहां लाखों की संख्या में मुसलमान भाई हैं।
  • उन्होंने शांति के साथ ईद मनाने के साथ सभी को ईद की मुबारकबाद दी है।

ये भी पढ़ें- पुलिस लाइन में युवती से सिपाहियों ने किया गैंगरेप!

सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

  • शांति व्यवस्था और भाईचारा बनाए रखने के लिए पुराने लखनऊ में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
  • मस्जिदों के आस-पास साफ सफाई की पूरी व्यवस्था है।
  • जिला प्रशासन ने ईद की नमाज के दौरान पुराने लखनऊ की सभी बड़ी मस्जिदों के आस पास भारी पुलिस बल, बैरीकेडिंग और भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की है।
  • इसके अलावा पांच ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।
  • अलग-अलग इलाकों में 15 मैजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई है।
  • किसी भी आपात सूचना के लिए कलेक्ट्रेट स्थित जनसुविधा केंद्र को कंट्रोल रूम बनाया गया है।

ये भी पढ़ें- अखिलेश ने ये वीडियो ट्वीट कर दी ईद की मुबारकबाद!

ये भी पढ़ें- आज इधर से ना जायें, ईद पर बदली है ट्रैफिक व्यवस्था!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें