केंद्रीय मंत्री के साथ डिप्टी सीएम व गन्ना मंत्री रैली को करेंगे संबोधित

मुजफ्फरनगर के जीआईसी के मैदान में आज होने वाली भाजपा की रैली के कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नहीं आ पाएंगे उनके स्थान पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आ सकते हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और गन्ना मंत्री सुरेश राणा रैली को संबोधित करेंगे।

  • रैली को लेकर भाजपा ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
  • बारिश को देखते वाटरप्रुफ पंडाल बनाया गया है।
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पानीपत-खटीमा राजमार्ग का शिलान्यास करेंगे।
  • प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में नहीं आ पाएंगे।
  • उनके स्थान पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम में आ सकते हैं।
रैली की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है: डॉ संजीव बालियान

जिला प्रशासन को शाम तक जो कार्यक्रम मिला है, उसके मुताबिक नितिन गडकरी और प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा का कार्यक्रम ही शामिल है। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान का कहना है कि नितिन गडकरी के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि रैली की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है। बारिश को देखते हुए वाटर प्रुफ पंडाल बनाया गया है। पंडाल में बड़ी संख्या में लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भाजपा नेताओं ने भी रैली स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।

  • देर रात तक समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई थी।
  • जीआईसी के मैदान में 131 फीट के तिरंगे झंडे के साथ अमर जवान ज्योति भी स्थापित की जा रही है।
  • इसका शिलान्यास भी नितिन गडकरी ही करेंगे।
  • अमर जवान ज्योति को स्थापित करने का काम एमडीए करेगा।
  • सांसद डॉ संजीव बालियान ने बताया कि शहीद स्मारक में जिले के अमर शहीदों के नाम दर्ज किए जाएंगे।
  • uttar Pradesh  Hindi News से जुडी अन्य ख़बरों की जानकारी के लिए हमें फेसबुक पर ज्वाइन करें और ट्विटर पर फॉलो करें
  • यूट्यूब चैनल (YouTube)  को सब्सक्राइब करें
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें