चुनाव आयोग ने आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए अपनी कमर कस ली है। चुनाव आयोग प्रदेश में बाहुबलियों पर नकेल करने की कावायद में जुटा है। वहीं इस बार चुनाव को हाईटेक बनाने की भी कोशिशें जारी हैं।

यूपी चुनाव पर आयोग की विशेष नज़र :

  • उपचुनाव आयुक्त विजय देव ने मेरठ और सहारनपुर मंडल की समीझा की।
  • यहां उन्होंने कहा कि यह दोनों मंडल संवेदनशील है।
  • उन्हें कहा, प्रदेश भर में कमीशन की बाहुबलियों और अराजक तत्वों विशेष निगाह होगी।
  • वहीं जेल से सूचनाओं के आदान-प्रदान पर चुनाव आयोग इस बार और कड़ाई बरतेगा।
  • उन्होंने कहा कि इस बार ई-सर्विस पोस्टल, डिसेबल फैसिलिटी उपलब्ध कराई जाएगी।
  • साथ ही प्रदेश की सीमाओं को लेकर विशेष नज़र रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें – सपा प्रमुख के लेटर पर हस्ताक्षर फर्जी – किरनमय नंदा

  • इससे पहले देव ने कहा था कि इस बार चुनाव निष्पक्ष और बेखौफ होंगे।
  • आचार संहिता लागू होते ही इसका पता चल जाएगा।
  • उन्होंने कहा था कि 24 घंटे के अंदर ही पोस्टर-बैनर हटा दिए जायेंगे।
  • उन्होंने कहा था, भय मुक्त वोटिंग हो इसके लिए कड़ी कार्रवाई होंगी।
  • चुनाव का ऐलान होते ही सभी अपराधियों या जिनपर गैर जमानती वांरट है,
  • उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें –  मायावती ने बीजेपी पर किया पलटवार, कहा शक्ति प्रदर्शन रैली हुई फ्लॉप!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें