Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

धार्मिक व पर्यटनस्थली सीतामढ़ी के महर्षि वाल्मीकि गंगा घाट पर देव दीपावली के अवसर पर 21 हजार दीप प्रज्वलित किये गए

धार्मिक व पर्यटनस्थली सीतामढ़ी के महर्षि वाल्मीकि गंगा घाट पर देव दीपावली के अवसर पर 21 हजार दीप प्रज्वलित किये गए

धार्मिक व पर्यटनस्थली सीतामढ़ी के महर्षि वाल्मीकि गंगा घाट पर देव दीपावली पर 21 हजार दीप प्रज्वलित

काशी-प्रयाग के मध्य स्थित भदोही जिले की धार्मिक व पर्यटनस्थली सीतामढ़ी के महर्षि वाल्मीकि गंगा घाट पर देव दीपावली के अवसर पर 21 हजार दीप प्रज्वलित किये गए। घाट पर हजारों आस्थावानों की भीड़ उमड़ पड़ी। समूचा घाट इलेक्ट्रॉनिक रंग-बिरंगी लाइटों एवं दीयों की दूधिया रोशनी में उठा। घाट पर बिखरी दिव्य भव्य अप्रतिम और अलौकिक छटा ने लोगों का मनमोह लिया। इस दौरान विधायक दुबे सहित श्रद्धालुओं ने गंगा आरती की।

सोमवार शाम ढलने के बाद कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जिले की पौराणिक धर्मस्थली व पर्यटनस्थली सीतामढ़ी स्थित महर्षि वाल्मीकि गंगा घाट पर जगमगाते दीपों व रंग बिरंगी इलेक्ट्रॉनिक झालर लाईटों की रौशनी से बिखरी अप्रतिम अद्भुत भव्य और अलौकिक छटा लोगों के दिलों को रोमांचित कर गई।

देव दीपावली महोत्सव के अवसर पर सीतामढ़ी महर्षि वाल्मीकि गंगा घाट पर 21 हजार दीये जलाए गए। घाट पर दिल को छूने वाली शानदार रंगोलियां बनाई गईं थीं। तो पुराने मंदिर के अलावा गंगा घाट को इलेक्ट्रिक झालर व लाइटों सहित पुष्पों से जबरदस्त तरीके से सजाया गया था। जैसे ही शाम ढ़लने लगी आस्थावानों की भारी भीड़ घाट पर उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक विपुल दुबे व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राहुल दुबे ने दिए प्रज्वलन व गंगा आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद बच्चों महिलाओं एवं पुरुषों ने घाट पर रखे 21 हजार दियों को जलाया। उसके बाद तो घाट का नजारा देखते ही बन रहा था। समूचा घाट दीयों की दुधिया रौशनी में नहा उठा। दीयों के प्रतिबिंब गंगा की अविरल धारा में ऐसे दिख रहे थे मानों गंगा में भी दीप जला दिए गए हों। घाट पर बिखरी प्रकाश की अद्भुत दिव्य भव्य छटा लोगों को मंत्रमुग्ध कर गई। घाट पर लवकुश मन्दिर के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायक कलाकार अतुल मिश्रा व ऊषा इलाहाबादी ने अपने भक्तिमय व मनमोहक भजनों की प्रस्तुति कर गायकों ने चार चांद लगा दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस नेता राजेश दुबे बसंतलाल राधेश्याम पाण्डेय श्यामजी सेठ नन्हकाई दुबे महंत हरिप्रसाद मिश्रा प्रधानपति धर्मेंद्र सिंह संजय सिंह चौहान मिश्रीलाल दुर्गेश तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Report:- Girish Pandey

Related posts

बसपा नेता सतीश चन्द्र मिश्र ने बुलाई प्रेस कांफ्रेंस!

Divyang Dixit
8 years ago

तालकटोरा में दो समुदायों के बीच तनाव, फोर्स तैनात!

Sudhir Kumar
7 years ago

ई-टिकटिंग व्यवस्था को शीघ्र ही पुनः बहाल किया जायेगा -दयाशंकर सिंह

Desk
1 year ago
Exit mobile version