राजधानी में दबंगों के हौसले इतने बुलन्द हैं कि उन्हें पुलिस और कानून का भय नहीं है। ताजा मामला महानगर थाना क्षेत्र का है। यहां पेपर मिल कालोनी में बेखौफ दबंगों ने मारपीट की सूचना पर पहुंचे सिपाहियों को पीट दिया। दबंगों ने सिपाही अरविंद का सिर फोड़ कर उसे लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं गार्ड विपिन की पिटाई कर दबंगों ने वर्दी फाड़ दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवी अभिषेक और उसकी कथित भाभी मालती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी देवर और उसकी भाभी के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी महानगर विकास पाण्डेय ने बताया कि इस सम्बन्ध में थाना महानगर पर मु.अ.सं.- 580/2018 धारा 147/352/332/323/336/504/506 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही करते हुए अभियुतों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें