Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस को दबंगों ने पीटा, सिपाही का सिर फोड़ा और वर्दी फाड़ी

Gonns Devar Bhabhi Arrested for Beaten To Police Cops Torn Uniform

Gonns Devar Bhabhi Arrested for Beaten To Police Cops Torn Uniform

राजधानी में दबंगों के हौसले इतने बुलन्द हैं कि उन्हें पुलिस और कानून का भय नहीं है। ताजा मामला महानगर थाना क्षेत्र का है। यहां पेपर मिल कालोनी में बेखौफ दबंगों ने मारपीट की सूचना पर पहुंचे सिपाहियों को पीट दिया। दबंगों ने सिपाही अरविंद का सिर फोड़ कर उसे लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं गार्ड विपिन की पिटाई कर दबंगों ने वर्दी फाड़ दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवी अभिषेक और उसकी कथित भाभी मालती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी देवर और उसकी भाभी के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी महानगर विकास पाण्डेय ने बताया कि इस सम्बन्ध में थाना महानगर पर मु.अ.सं.- 580/2018 धारा 147/352/332/323/336/504/506 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही करते हुए अभियुतों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

परिवहन निगम का महिलाओं को तोहफा, 7 अप्रैल तक मुफ्त सफर

Sudhir Kumar
7 years ago

पति पर लगा पत्नी की हत्या का आरोप

Short News
7 years ago

सदर तहसील में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

Desk
3 years ago
Exit mobile version