Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

नगर में विकास कार्यों को दी जाएगी गति -नगर आयुक्त

development-works-in-the-city-to-get-speed-municipal-commissioner

development-works-in-the-city-to-get-speed-municipal-commissioner

नगर में विकास कार्यों को दी जाएगी गति -नगर आयुक्त

मथुरा-

वृंदावन में विभिन्न समस्याओं से परेशान लोगों को राहत प्रदान करने के लिए मथुरा-वृंदावन नगर निगम एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। इसी शृंखला में बुधवार को वृंदावन जोन कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगर आयुक्त अनुनय झा एवं निगम के उपसभापति राधाकृष्ण पाठक के अलावा नगर क्षेत्र के पार्षदों एवं नगर निगम के सभी विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता की। बैठक में जहां नगर आयुक्त ने आगामी 6 माह में होने वाले विकास कार्यों को लेकर नगर के पार्षदों से प्रपोजल लिए। साथ ही अधिकारियों को अधूरे पड़े विकास कार्यों को गति देने एवं समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में कई पार्षदों द्वारा अपने क्षेत्र में अव्यवस्थित सड़कें, पेयजल, प्रकाश आदि की समस्याओं को रखते हुए नगर आयुक्त से निदान कराने की मांग की गई। नगर आयुक्त ने बताया कि आचार संहिता के चलते पिछले साढ़े 3 माह से विकास कार्य नहीं हो पा रहे थे। अब सभी विकास कार्यों को गति दी जाएगी। नगर में खराब पड़े हैंडपंप और प्याऊ को जल्द ही दुरुस्त कराया जाएगा। मानसून से पूर्व नालों की सफाई को लेकर नगर आयुक्त ने कहा कि 110 नालों में से अभी तक 17 नाली साफ करा दिए गए हैं। बाकी सभी नाले 15 जून तक साफ कर दिए जाएंगे। वहीं उन्होंने नगर में कूड़ा जलाने की घटनाओं को लेकर कहा कि इस तरह की शिकायत लोग नगर निगम की हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से कूड़ा न जलाने का आह्वान किया है।

Report- Jay

Related posts

अधिकारों के प्रति बहुजन समाज के लोगों को किया जागरूक !

Vasundhra
8 years ago

उन्नाव – सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान- उत्तर प्रदेश किसी की बपौती नहीं है।

Desk
2 years ago

बसपा के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन कल!

Divyang Dixit
9 years ago
Exit mobile version