श्री कृष्ण की क्रीडा स्थली वृंदावन में आज गंगा दशहरा के मौके पर जन सैलाब उमड़ पड़ा और मथुरा में भारी तादात में लोगों ने यमुना में डुबकी लगाकर स्नान किया और स्नान कर लाभ कमाया। आज के दिन की स्नान करने का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि जो भी गंगा दशहरा के दिन यमुना में स्नान करता है उसे सभी पापो से मुक्ति मिल जाती है। 

यमुना में स्नान करने से दुख होते हैं दूर:

मथुरा और वृंदावन में यमुना जी का विशेष महत्व है  मान्यता है कि गंगा दशहरा पर यमुना में स्नान करने से विशेष पुन्य फल की प्राप्ति होती है और सारे दुख दूर हो जाते हैं यहां दशहरा के दिन देश के कोने-कोने से श्रद्धालु भारी तादात में स्नान करने आते हैं और पुण्य कमाते हैं। वही यमुना में स्नान करने आए श्रद्धालुओं ने बताया कि वृंदावन और मथुरा आकर उन्हें सुख की प्राप्ति होती है और जो दुख हैं वह दूर हो जाते हैं ।

स्नान के बाद बांके बिहारी मंदिर में पूजा:

यमुना नदी में स्नान करने आये लोगों ने बताया कि यमुना मैया में स्नान करने से सारे कष्ट दूर होते हैं और स्नान के बाद बांके बिहारी मंदिर में जाकर भगवान की पूजा अर्चना कर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं ।  वही बाहर से आए श्रद्धालुओं ने यमुना मैया में स्नान तो किया लेकिन सरकार की भी जमकर आलोचना की ।

गंदगी का नहीं हुआ इंतजाम:

उनका कहना था कि हमें स्नान करके बहुत अच्छा लगा पर यहां के जॉब कर्मचारी और नगर निगम प्रशासन का कोई भी इंतजाम नहीं किया गया ना तो कोई माला बहाने वालों को रोक रहा है और ना ही कोई प्लास्टिक की पॉलीथिन वालों को बहाने से रोक रहा है। हमने स्नान तो किया लेकिन यहां की गंदगी को देखकर हमारा मन विचलित हो गया इस पवित्र भूमि पर इस तरह की गंदगी देखने को मिलेगी इसका अंदाजा नहीं था । यमुना स्नान को देखते हुए प्रशासन ने भी चाक-चौबंद इंतजाम कर रखे हैं रिवर पुलिस के अधिकारियों सहित रिवर पुलिस के जवान मुस्तैदी से स्टीमर वोट के  द्वारा यमुना जी में लगातार गश्त लगा रहे हैं ताकि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो।

दबंगों के डर से घर खाली करने को मजबूर परिवार, पुलिस से नहीं मिल रही मदद

सपा महिला सभा से एक साथ 7 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

विभागों के विलय के प्रस्ताव पर होगी चर्चा, सीएम योगी ने 4 बजे बुलाई बैठक

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें