दिल्ली के भक्तों ने बरसाना की राधारानी को सोना, चांदी, हीरों से जड़ित करोड़ों का सिंघासन किया भेंट

मथुरा-

हीरों से जड़ित स्वर्ण रजत सिंहासन राधा रानी मंदिर में पहुंचा।नव निर्मित सिंहासन में विराजमान होकर राधारानी भक्तों को दर्शन देंगी।

दिल्ली के श्री ब्रज हरि संकीर्तन मण्डल के बब्बू भैया ने हीरा जड़ित 55 किलो चांदी व पांच किलो सोने का सिंहासन राधा रानी मंदिर में भेंट किया है।

संकीर्तन मण्डल के एक सदस्य ने बताया की बब्बू भैया 52 वर्षों से बिना पैसे लिए घरों में भजन कीर्तन का गायन कर रहे हैं। श्रीजी की प्रेरणा से हीरों से जड़ित स्वर्ण रजत सिंहासन बनवाने का निर्णय लिया था। इस सिंहासन को बनवाने के लिए बब्बू भैया ने संकीर्तन मण्डल के लिए बोला तो सभी ने सिंहासन बनवाने का निर्णय लिया। जिसके लिए लोगों से चंदा एकत्र कर 55 किलो चांदी, 5 किलो सोने के साथ दस लाख के हीरों से सिंहासन का निर्माण करा कर राधा रानी के चरणों में समर्पित किया गया। राधा रानी नव निर्मित सिंहासन में विराजमान होकर भक्तों पर कृपा बरसाएंगी। वहीं मंदिर को भव्य फूल बंगले से सजाया जाएगा। संकीर्तन मण्डल के द्वारा सिंहासन पर राधा रानी के विराजमान होने की खुशी में मंदिर परिसर में दो दिन विभिन्न आयोजन किये जायेंगें।

बाइट – स्थानीय पुजारी, राधारानी मंदिर

Report:- Jay

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें