Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश DGP जावेद अहमद ने दिये सांप्रदायिक सदभाव बनाये रखने के निर्देश।

DGP

उत्तर प्रदेश में चुनावी सुगबुगाहट शुरू होने के साथ ही प्रदेश के DGP जवीद अहमद ने कानून व्यवस्था के मोर्चे पर कमर कसनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज उन्होंने लखनऊ में एक उच्च स्तरीय बैठक तलब की।

DGP जावेद अहमद ने आज प्रदेश के सभी जोनल आई जी के साथ लखनऊ में महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। DGP द्वारा बुलाई गई इस उच्च स्तरीय बैठक में ADG L&O, ADG Crime, IG Establishment, IG STF और IG ATS भी मौजूद रहें। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गयी, इस दौरान DGP ने सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिये। प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था पर DGP जवीद अहमद ने कडें निर्देश दिये। उन्होंने उत्तर प्रदेश में होने वाले आगमी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेश में सांप्रदायिक सदभाव को बनाये रखने पर बल दिया। बैठक में राज्य की कानून व्यवस्था की समीक्षा भी की गई और DGP ने अपराध नियंत्रण के लिए गाइडलाईन भी जारी की।

DGP की अध्यक्षता में हुई इस अहम बैठक में पुलिस के जवानों की सेवा संबधी समस्याओं पर भी चर्चा की गई, DGP ने सभी SSP को निर्देश दिये की वह पुलिस के जवानों की सेवा सम्बन्धित समस्या का जल्द से जल्द निपटारा करायें। और SSP पुलिस के प्रत्येक जवान के साथ संवाद स्थापित करें। बैठक में प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।

Related posts

जानें किस जिलें के कोतवाली प्रभारी और एक चौकी इंचार्ज हुऐ सस्पेंड

Desk
2 years ago

हसनगंज में महिला से दिनदहाड़े 45 हजार की लूट

Sudhir Kumar
6 years ago

वोटरों को लुभाने के लिए उड़ाई जा रही आचार सहिंता की धज्जियां!

Mohammad Zahid
8 years ago
Exit mobile version