रविवार 19 मार्च को भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बना ली, जिसके तहत रविवार को शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। साथ ही भाजपा ने आदित्यनाथ योगी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया।

DGP ने की मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात:

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सूबे की जनता ने भाजपा को भारी बहुमत दिया था।
  • जिसके बाद शनिवार को भाजपा ने आदित्यनाथ योगी को मुख्यमंत्री घोषित किया था।
  • जिसके तहत रविवार को आदित्यनाथ योगी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
  • इसी क्रम में सोमवार 20 मार्च को सूबे के पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मुलाकात की।
  • DGP जावीद अहमद ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से VVIP गेस्ट हाउस में मुलाकात की।
  • इसके साथ ही सूबे के मुख्य सचिव राहुल भटनागर और गृह सचिव देवाशीष पांडा ने भी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मुलाकात की।

जल्द 5 कालिदास मार्ग जायेंगे मुख्यमंत्री योगी:

  • सोमवार को सूबे के DGP, मुख्य सचिव और गृह सचिव ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मुलाकात की।
  • यह मुलाकात VVIP गेस्ट हाउस में हुई थी।
  • गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी अभी भी VVIP गेस्ट हाउस में मौजूद हैं।
  • मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जल्द ही 5 कालिदास स्थित मुख्यमंत्री आवास में जायेंगे।
  • प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी सोमवार को 5केडी जा सकते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें