Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मोहसिन रजा के घर जाकर डीजीपी SSP सहित कई मंत्रियों ने दी ईद की मुबारकबाद

DGP SSP Several Leaders greeted Eid at Minister Mohsin Raza house

DGP SSP Several Leaders greeted Eid at Minister Mohsin Raza house

पूरे देश में ईद का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर राजधानी लखनऊ के सबसे बड़े ऐशबाग ईदगाह में लगभग 3 लाख से ज्यादा नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की। इस मौके पर सभी धर्मों के धर्मगुरु भी मौजूद रहे। ऐशबाग ईदगाह में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राज्यपाल राम नाईक, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, रीता बहुगुणा जोशी के साथ मनकामेश्वर की महंत दिव्या गिरी भी मौजूद रहीं। सब लोगों ने ईद की बधाई देते हुए देश में सुख और शांति की कामना की।

वहीं योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री मोहसिन रजा ने सभी मंत्रियों और पुलिस अधिकारियों को ईद के मौके पर अपने आवास पर आमंत्रित किया। ईद की मुबारकबाद देने यूपी डीजीपी ओपी सिंह, एसएसपी लखनऊ दीपक कुमार पुलिस अधिकारियों के साथ मंत्री के सरकारी आवास पर पहुंचे। मोहसिन रजा ने डीजीपी को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। वहीं डीजीपी ने मंत्री के गले लगकर ईद की बधाई दी। कैबिनेट मंत्री के घर ईद की नमाज के बाद से ही नेता और अधिकारियों का तांता लगा हुआ था। सभी एक दूसरे के गले लगकर सुख शांति की कामना कर रहे थे।

ईद दुनिया भर के मुसलमानों के लिए खुशी का दिन है। इस्लाम में दो ही खुशी के दिन हैं, ईद-उल फित्र और ईद उल जुहा। रमजान में पूरे महीने रोजे रखने के बाद ईद-उल फित्र मनाई जाती है। ईद अल्लाह से इनाम लेने का दिन है। रमजान-उल मुबारक माह के बाद ईद-उल-फित्र के इस मुबारक दिन सुबह के वक्त शहर भर का लोग ईदगाह में जमाकर होकर ईद की नमाज अदा करते हैं। नमाज के पहले हर मुसलमान के लिए फितरा देना फर्ज है।

फितरे के तहत प्रति इंसान पौने दो किलो अनाज या उसकी कीमत गरीबों को दी जाती है। इसका मकसद यह है कि गरीब भी ईद की खुशी मना सकें। ईद की नमाज के बाद इमाम खुत्बा देते हैं और दुआ फरमाते हैं। इसके बाद सभी ईमान वाले एक-दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। ईद की सब से ज्यादा खुशी बच्चों को होती है। इस दिन बच्चों के चेहरे की रौनक देखते ही बनती है।

‘अल्लाहु अकबर अल्लाहु अकबर, लाइलाहा इल्ललाह, अल्लाहु अकबर अल्लाहु अकबर, वलिल्लाहिलहम्द।’ (अल्लाह बड़ा है, अल्लाह बड़ा है। अल्लाह के सिवा कोई इबादत के लायक नहीं। अल्लाह बड़ा है, अल्लाह बड़ा है। सारी तारीफें अल्लाह के लिए हैं।)

ईद के दिन की सुन्नतें

➡सुबह जल्दी उठकर फजर की नमाज अदा करने के खुद की सफाई और कपड़े वगैरह तैयार रखना।
➡गुस्ल (नहाना) करना।
➡मिस्वाक (दातून) करना।
➡सबसे उम्दा और साफ कपड़े पहनना। (नए या पुराने, लेकिन साफ)
➡नमाज से पहले फितरा, जकात अदा करना।
➡ईदगाह में जल्दी पहुंचना।
➡ईद की नमाज खुले मैदान में अदा करना। (बारिश या बर्फ गिरने की स्थिति में नहीं)
➡ईदगाह आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्तों का इस्तेमाल करना।
➡ईदगाह जाते वक्त यह तकबीर पढ़ना।
➡इत्र लगाना (सिर्फ पुरुष)।
➡ईदगाह जाने से पहले कुछ खाना।

ये भी पढ़ें- ईद मुबारक: twitter facebook और WhatsApp पर SMS की धूम

ये भी पढ़ें- अमरमणि ने सजा माफ करने की गुहार लगाई, जेल में तबियत बिगड़ी

ये भी पढ़ें- मंत्री के सामने रात्रि चौपाल में कोटेदारों ने कबूली खाद्यान वितरण में भ्रष्टाचार की बात

ये भी पढ़ें- यहां मुस्लिम महिलाओं ने भी ईदगाह में जाकर अदा की ईद की नमाज़

ये भी पढ़ें- कई घंटे अस्पताल के बाहर पड़ी रही घायल महिला, मोमबत्ती जलाकर हुआ इलाज

ये भी पढ़ें- मोहसिन रजा के घर जाकर डीजीपी SSP सहित कई मंत्रियों ने दी ईद की मुबारकबाद

ये भी पढ़ें- वाराणसी में तमंचा दिखाकर बदमाश करते हैं लूट, पुलिस ने जारी की फोटो

ये भी पढ़ें- अमेठी: बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र में जमकर तोड़फोड़, मोबाइल लूटा

ये भी पढ़ें- इटौंजा में ग्रामीणों और वन कर्मियों में भिड़ंत, चली गोलियां 29 घायल

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में ग्राम प्रधान पर अवैध वसूली का आरोप

ये भी पढ़ें- थाना प्रभारी पर कमरे में ले जाकर महिला से अश्लील हरकत करने का आरोप

ये भी पढ़ें- ईद मुबारक 2018: ईद-उल-फितर की नमाज पर बदला रहेगा शहर का यातायात

ये भी पढ़ें- कैंट इलाके से संदिग्ध ​युवक पाकिस्तानी दस्तावेज के साथ गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- फैजाबाद: ईद के मद्देनजर डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों संग किया रूटमार्च

ये भी पढ़ें- डीजीपी ने 5 किमी पैदल मार्च कर लिया ईद की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा

ये भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर: शराब पी रहे नशेड़ियों ने सिपाही पर किया हमला, वर्दी फाड़ी

Related posts

तस्वीरें: रामनाथ कोविंद का गर्मजोशी से हुआ स्वागत!

Kamal Tiwari
7 years ago

आगरा पुलिस से हार गयी अखिलेश की लक्ष्मीबाई !

Ashutosh Srivastava
8 years ago

बाबा का चला बुलडोजर,1 करोड़ की जमीन खाली कराई।

Desk
2 years ago
Exit mobile version