[nextpage title=”viral” ]

समाजवादी पार्टी में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के पहले से गृहयुद्ध शुरू हो गया था। इसका खामियाजा सपा को चुनाव में मिला और विधानसभा में उसकी सीटें सिमट कर 47 पर सीमित हो गयीं। हालाँकि पार्टी के अन्य नेता हमेशा से कहते आ रहे हैं कि पार्टी में सब कुछ ठीक है मगर बीते दिन सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव के बयान से सच्चाई सामने आ गयी है।

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

शिवपाल का नहीं किया जिक्र :

  • समाजवादी पार्टी का झगड़ा विधानसभा चुनावों में पार्टी के हारने के बाद भी थमा नहीं है।
  • हालाँकि पार्टी के नेता आये दिन दावा करते हैं कि पार्टी में किसी तरह का कोई झगड़ा नहीं है।
  • मगर सपा के एक कार्यक्रम में जो नजर दिखा उससे सभी को सच्चाई का अंदाजा लग जाएगा।
  • बीते दिन बदायूँ में सपा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित किया गया था।
  • कार्यक्रम में जो पोस्टर लगा था जिसमें से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव की तस्वीर गायब थी।
  • कार्यक्रम में पहुँचे धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि सपा अखिलेश के नेतृत्व में 2019 का चुनाव जीतेगी।
  • इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।

ये भी पढ़ें, पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर छलका अखिलेश का दर्द

  • धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि गोरखपुर में हुई घटना आजाद भारत की सबसे बड़ी घटना बन गयी है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में लोगों की बुखार से मौतें हो रही है।
  • समाजवादी पार्टी जल्द होने वाले निकाय चुनाव के लिए लगातार कार्यकर्ता सम्मलेन कर रही है।
  • पत्रकारों से बात करते हुए धर्मेन्द्र यादव ने शिवपाल यादव का नाम भी नहीं लिया।
  • वे बार-बार सपा की आंतरिक गृहयुद्ध के सवालों से बचते हुए दिखाई दिए थे।
  • उन्होंने कहा कि मुलायम के संरक्षण और अखिलेश के नेतृत्व में 2019 का चुनाव लड़ा जायेगा।
  • साथ ही उन्होंने सपा को तोड़कर नयी पार्टी बनाये जाने की संभावनाओं से इंकार किया।

ये भी पढ़ें, झांसी के जलविहार में लगे ठुमके, माहौल में तनाव

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें