दक्षिणी-पश्चिमी मानसून मौजूदा समय में समूचे उत्तर भारत को भिगो रहा है, जिसके चलते उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में बीते कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। मूसलाधार बारिश के चलते सूबे की कई नदियों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गयी है। इसी क्रम में शुक्रवार 14 जुलाई को योगी सरकार में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह(dharmpal singh) मंत्री स्वाति सिंह के साथ सूबे के गोरखपुर जिले में पहुंचे थे।

सिंचाई मंत्री ने की समीक्षा बैठक(dharmpal singh):

  • योगी सरकार में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह शुक्रवार को गोरखपुर जिले में पहुंचे थे।
  • इस दौरान सिंचाई मंत्री के साथ मंत्री स्वाति सिंह भी मौजूद थीं।
  • गोरखपुर में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने विभाग की समीक्षा बैठक की।
  • गौरतलब है कि, प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते सूबे की कई नदियों में बाढ़ आई है।
  • वहीँ कई नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं या खतरे के निशान के नजदीक ही हैं।
  • समीक्षा बैठक में गोरखपुर के डीएम समेत कई आलाधिकारी मौजूद रहे थे।

बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी(dharmpal singh):

  • सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने गोरखपुर में शुक्रवार को समीक्षा बैठक की।
  • समीक्षा बैठक के बाद सिंचाई मंत्री मीडिया से मुखातिब हुए।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
  • फ्लड जोन में रहने वाले लोगों को सावधान किया गया है।
  • अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं।
  • जब राजा अन्यायी होता है तब सूखा पड़ता है।
  • योगी के आने से सभी ओर खुशहाली हो गयी है।

ये भी पढ़ें: अमरनाथ आतंकी हमले की जांच के लिए हुआ SIT का गठन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें