[nextpage title=”EVM tempering rumor” ]

यूपी विधानसभा चुनाव के बाद से EVM मशीन में गड़बड़ियों के आरोप लगे थे, जिसके बाद राजस्थान के धौलपुर में भी बाईपोल चुनाव के दौरान EVM मशीन से गलत वोट पड़ने की बात सामने आई थी, मामले में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया था। धौलपुर के चुनाव में EVM की गड़बड़ी का सच सबके सामने आ गया है।

अगले पेज पर जानें धौलपुर चुनाव में EVM मशीन के साथ छेड़छाड़ का ‘सच’:

[/nextpage]

[nextpage title=”EVM tempering rumor2″ ]

EVM से छेड़छाड़ की अफवाहों का सच:

  • पहले यूपी, फिर मध्य प्रदेश और उसके बाद धौलपुर चुनाव में EVM से छेड़छाड़ के आरोप लगे थे।
  • जिसके बाद राष्ट्रीय मीडिया के कुछ चैनलों द्वारा यह बताया गया था कि, कम से कम एक मशीन से छेड़छाड़ हुई है।
  • इसके साथ ही न्यूज़ चैनल ने एक स्थानीय वोटर के बयान को आधार बनाकर यह बात कही थी।
  • राष्ट्रीय मीडिया में छपी एक खबर के अनुसार, उसने अपने प्रत्याशी को वोट दिया तो उसका वोट भाजपा को चला गया था।
  • उन्हीं खबरों को आधार बनाकर कांग्रेस पार्टी ने EVM में गड़बड़ी का आरोप लगाया था।

चुनाव आयोग ने बताया सच:

  • दरअसल यह खबर शुरुआत से ही तथ्यों को मोड़कर पेश की जा रही है।
  • एक वोटर का वोट भाजपा को जाने का मामला सामने आया था, जबकि व्यक्ति ने किसी अन्य दल को वोट दिया था।
  • हालाँकि, पर्ची पर किसी और का नाम तकनीकी खराबी की वजह से आया था।
  • लेकिन घटना के बाद चुनाव आयोग ने 2 घंटे के लिए मतदान केंद्र पर मतदान रोक दिया गया था।
  • साथ ही चुनाव आयोग ने 10 EVM मशीनों को बदला भी था।
  • इस दौरान मतदान केंद्र पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा भी किया गया था।
  • वहीँ राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत ने कहा कि, उनकी किसी भी राष्ट्रीय मीडिया से कोई बात नहीं हुई है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें