राजधानी के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के बालसिंह खेड़ा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में दरिंगी की शिकार हुई एक 30 वर्षीय की गैंगरेप के बाद निर्मम हत्या कर दी गई थी। दरिंदों महिला को निर्वस्त्र कर विद्यालय परिसर में घसीटा था।

  • दिल को दहलाने वाली इस घटना में पुलिस ने रामसेवक नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था।
  • आरोपी के खिलाफ साक्ष्य इकट्ठे कर लखनऊ पुलिस की टीम ने उसे आजीवन कारावास की सजा दिलाई।
  • इसके लिए डीआईजी रेंज लखनऊ प्रवीण कुमार ने पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

दिल को झकझोर देने वाली थी घटना

  • बता दें कि 17 जुलाई 2014 को मोहनलालगंज के बलसिंह खेड़ा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में दरिंदों ने एक 30 वर्षीय महिला को निर्वस्त्र कर मौत की नींद सुलाया था।
  • उसे निर्वस्त्र करके नाजुक अंगों पर भी वार किये गए थे।
  • महिला का शव स्कूल में पड़े होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई तो इस संबंध में तत्काल थाना मोहनलालगंज में मु0अ0सं0 304/14 धारा 302/201/376ए भादवि का अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सर्विलांस टीम व थाना मोहनलालगंज को लगाया गया।
  • टीम द्वारा अथक मेहनत, परिश्रम व लगन से घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेत उक्त टीम के सभी सदस्यों ने अपने कर्तव्यों का भली भांति निर्वहन किया।
  • फलस्वरूप अभियुक्त रामसेवक यादव पुत्र बृजकशोर यादव निवासी बलसिंह खेड़ा, थाना मोहनलालगंज, लखनऊ को दिनांक 20 जुलाई 2014 को थानाक्षेत्र मोहनलालगंज अन्तर्गत गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज घटना का अनावरण किया गया।
  • घटना के अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं इस प्रकरण को ताकिर्कक निष्पत्ति तक ले जाने में उक्त टीम के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
  • जिसके फलस्वरूप उक्त अभियुक्त को अपर सत्र न्यायाधीश, जनपद लखनऊ द्वारा दिनांक 07 जनवरी 2017 को आजीवन कारावास के कठोर दण्ड से दण्डित किया गया।
  • घटना का अनावरण व गिरफ्तारी टीम के समस्त अधिकारी/कर्मचारी गणों को उपमहानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ द्वारा प्रशस्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया।

डीआईजी ने इनको प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

1- संतोष कुमार सिंह,(तत्कालीन प्रनि मोहनलालगंज) क्षेत्राधिकारी बाराबंकी।
2- उनि अक्षय कुमार, प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद लखनऊ।
3- उनि अमरेश तिवारी सर्विलांस सेल लखनऊ।
4- आरक्षी रामनरेश कन्नौजिय काइम ब्रान्च लखनऊ।
5— अरक्षी राजितराम कोर्ट मोहर्रिर एडीजे एफटीसी लखनऊ।
6- आरक्षी नापु 2279 साहबदीन पैरोकार मोहनलालगंज।

उपस्थित ना होने पर इनको भेजा गया प्रशस्ति पत्र

1- दिनेश कुमार सिंह, तत्कालीन अपुअ अपराध लखनऊ।
2- दिनेशपुरी क्षेत्राधिकारी गाजीपुर तत्कालीन क्षेत्राधिकारी अपराध लखनऊ।
3- जेपी सिंह तत्कालीन निरीक्षक जघन्य अपराध इकाई काइम ब्रान्च।
4- संतोष तिवारी, प्रभारी निरीक्षक धौरहरा, जनपद खीरी।
5- उनि शिवप्रताप पाण्डेय लखनऊ।
6- मु. आप्रो शिवकान्त शुक्ला लखनऊ।

अभियोजन अधिकारी

1- प्रतिभा राय, अपर जिला शासकीय अधिवक्ता, जनपद लखनऊ।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें