समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज की सांसद डिंपल यादव आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के हर फैसलों में हमेशा उनके साथ खड़ी रहने वाली डिंपल यादव ने सपा को मजबूती देने के लिए काफी काम किया है। आज उनके जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने काफी सादगी और शालीनता से उनकी मंगल आयु की कामना की।

dimple yadav birthday

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया डिंपल का जन्मदिन :

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता रमेश सिंह ‘रवि’ के क्षेत्रीय कार्यालय श्याम विहार कॉलोनी, फैजुल्लागंज में कार्यकर्ता और पूर्व पदाधिकारियों की एक बैठक हुयी थी। इस बैठक में समाजवादी पार्टी की कन्नौज से सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का जन्मदिन केक काटकर काफी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सभी सपा से जुड़े लोगो ने सांसद डिंपल यादव के दीर्घायु होने की कामना की। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने गुलाचीं मंदिर, साईं बाबा मंदिर, अलीगंज मंदिर में जाकर गरीबों की सेवा की। इसके साथ ही अस्पताल और यतीमों में मिठाई और फल का वितरण किया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने डिंपल यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी।

dimple yadav birthday

ये लोग रहे मौजूद :

लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज लोकसभा से सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन के अवसर पर विवेक जोशी, सतीश जायसवाल, कपिल सिंह, सुरेश कश्यप, नंदकिशोर यादव, शमशाद अहमद अंसारी, राजेश जायसवाल, हरीशंकर प्रजापति, तारिक अब्दुल्ला, रोहित सोनी, चौधरी संदीप बाबा, अमित श्रीवास्तव, प्रांशु सिंह, लक्ष्मी साहू सहित भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे थे।

dimple yadav birthday

 

ये भी पढ़ें : रायबरेली के सलोन पहुंचे राहुल गांधी ने की खिचड़ी पूजा

सपा के वरिष्ठ नेता का लखनऊ में हुआ निधन

गैंगरीन से पीड़ित युवक जिलाअधिकारी कार्यालय पहुंच कर देने लगा आत्म हत्या करने की धमकी

प्रशासन ने ढहाया सपा सरकार के पूर्व मंत्री का स्कूल

पूर्वांचल में बीजेपी को अखिलेश यादव ने दिया झटका

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें