लोकसभा 2019 का चुनाव कनौज से ही लड़ सकती हैं डिंपल यादव  !

यूपी चुनाव के मद्देनजर सभी की निगाहे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल के चुनाव लड़ने वाली सीट को लेकर जमी हुई है।  वे वेहद उत्सुक है।  यह जानने के लिए कि डिंपल यादव कहाँ से लड़ेंगी चुनाव।  सपा-बसपा गठबंधन की घोषणा व सीटों पर बंटवारा होने के बाद अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व उनकी पत्नी डिंपल यादव चुनाव लड़ सकते हैं। डिंपल कन्नौज से चुनाव लड़ सकती हैं जबकि अखिलेश के लिए नई सीट खोजी जा रही है। हालांकि उन्हें बुंदेलखंड, पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी में कई सीटों से चुनाव लड़ने का ऑफर है। विधानसभा चुनाव हारने के बाद अखिलेश ने कहा था कि अगला चुनाव डिंपल नहीं लड़ेंगी। अखिलेश यादव ने कहा था कि नेताजी मुलायम सिंह यादव लोकसभा का चुनाव मैनपुरी से लड़ेंगे।

  • उन्होंने कहा था कि मैं तो कन्नौज से लड़ना चाहता हूं चुनाव।
  • लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि डिंपल यादव लड़ सकती हैं कन्नौज सीट से ही चुनाव।
  • वहीं अखिलेश यादव के लिए  की जा रही है कोई दूसरी सीट की तलाश।
  • गौरतलब है कि डिंपल यादव अभी भी हैं कन्नौज से ही सांसद।
  • डिंपल 2012 से चुनी जा रही हैं कन्नौज की सांसद।
रिपोर्ट:- संजीत सिंह सनी 

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें