उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के तहत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपना समाजवादी विकास रथ लेकर निकल चुके हैं, इस दौरान लोहिया पथ पर मुख्यमंत्री अखिलेश और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने मीडिया से बात की।

सांसद डिंपल यादव का बयान:

  • समाजवादी रथयात्रा गुरुवार को लामार्ट ग्राउंड से शुरू हो गयी है।
  • जिसके बाद यात्रा उन्नाव के लिए रवाना हो गयी।
  • इस दौरान रथयात्रा में मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव, राजेंद्र चौधरी और बलराम यादव मौजूद रहे।
  • मुख्यमंत्री की पत्नी डिंपल यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, युवाओं को मुख्यमंत्री से बहुत आशा हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, ऐतिहासिक रथयात्रा हो रही है।
  • डिंपल यादव ने आगे कहा कि, जब एक ट्रेनी सीएम इतना विकास कर सकता है, तो एक परिपक्व मुख्यमंत्री कितना काम करेगा।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, सही रास्ते पर पूरा परिवार साथ है।

सीएम अखिलेश यादव का बयान:

  • सीएम अखिलेश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, जनता का समर्थन मिले, फिर सरकार बनेगी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, जनता के बीच सरकार के कामों को बताना है।
  • सीएम ने आगे कहा कि, यात्रायें तो होंगी ही, आंकलन जनता को करना है।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, बहुमत की समाजवादी सरकार बनने वाली है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें