उत्तर प्रदेश के कन्नौज क्षेत्र की सांसद और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव आज गोरखपुर यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची। उन्होंने वहां मोहन सिंह संग्रहालय भवन का लोकार्पण किया।
राज्यसभा सांसद जया बच्चन भी रही मौजूद:
- उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद डिंपल यादव गोरखपुर यूनिवर्सिटी पहुंची।
- उन्होंने वहां मोहन सिंह संग्रहालय भवन का लोकार्पण किया।
- इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन भी मौजूद रही।
- कार्यक्रम में मोहन सिंह की बेटी और सांसद कनक लता सिंह भी मौजूद रही।
- सांसद डिंपल यादव के पहली बार गोरखपुर आने के कारण यहाँ के सपा वर्कर्स में उत्साह का माहौल दिखा।
- भवन के साथ लगे हुए सपा वर्कर्स के लिए एक अलग से मीटिंग हॉल बनाया गया था।
- 2012 में पूर्वांचल के इतिहास को संवारने के लिए म्यूजियम बनाने का प्रस्ताव रखा गया था।
- उस वक़्त देवरिया के सांसद मोहन सिंह के सामने इस योजना का प्रस्ताव रखा गया तो उन्होंने सांसद निधि से 2 करोड़ रुपये के अनुदान की घोषणा की और तत्काल प्रभाव से घोषित राशि जमा भी करा दी।
- प्राचीन भारतीय इतिहास विभाग के अनुसार, इस म्यूजियम में पूर्वांचल के इतिहास को दिखाने की कोशिश की जाएगी।
- इसमें वस्त्र, पुरातात्विक धरोहरें, वास्तुकला सहित कई अन्य दुर्लभ चीजों का संग्रह किया गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार