डीपीए के संस्थापक राम उजागर पांडेय की पुण्यतिथि पर विविध कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक महामंत्री फार्मेसी स्व. राम उजागर पांडेय की 14वीं पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर  फार्मेसिस्टों ने उनके बताए सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें : कैसरबाग व महानगर कोतवाली में भी मिले डेंगू के लार्वा, नोटिस जारी

विभिन्न जगहों पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

  • राजधानी में संघ कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा हुई।
  • जिसकी शुरुआत कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष वीपी मिश्र ने की.
  • उन्होंने सबसे पहले चित्र पर माल्यार्पण किया।
  • उन्होंने कहा की कहा कि वह कर्मचारियों में लोकप्रिय नेता थे।
  • प्रदेश के कर्मचारियों को एकजुट करने में उनकी भूमिका हमेशा यादगार रहेगी।
  • राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष एसके रावत, महामंत्री अतुल मिश्र, महामंत्री केके सचान, संरक्षक एसके यादव, उपाध्यक्ष राजेश सिंह आदि लोग मौजूद थे।
  • वही जनपद अध्यक्ष जेपी नायक, मंत्री आरआर चौधरी, सचिव सुभाष श्रीवास्तव  ने पांडेय के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
  • संकल्प लिया गया कि उनकी याद में लखनऊ में जल्द ही रक्तदान कार्यक्रम आयोजित होगा।
  • रक्तदान शिविर आयोजित करने का मकसद जरूरतमंद लोगो की जान बचाना है।
  • एहि वजह है की रक्तदान शिविर में सभी ने रक्तदान का संकल्प लिया है।
  • इसके साथ, प्रदेश के अन्य जनपदों में पुण्यतिथि पर रक्तदान, सेमिनार, फल वितरण सहित अनेक जनोपयोगी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
  • आपको बता दें कि स्व. पांडेय का 2003 में एक सडक़ दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया था।
  • तब से हर वर्ष पूरे प्रदेश में उन्हें याद किया जाता है।
  • जिसके लिए सभी जगहों पर उनके नाम से कार्यकर्म आयोजित किये जाते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें