देश में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून समेत नेपाल में हो रही भारी बारिश ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों को बाढ़ में डुबो दिया है, जिसके चलते सूबे में लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित होकर राहत कैम्पों में शरण लेने को मजबूर हैं। वहीँ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब तक गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, पीलीभीत, लखीमपुर, सीतापुर, बलरामपुर और सिद्धार्थनगर में बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई और जमीनी निरीक्षण कर चुके हैं। वहीँ बाढ़ग्रस्त इलाकों की जानकारी के लिए प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर(Disaster helpline number) भी जारी किये गए हैं।
महाराजगंज और गोरखपुर के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी(Disaster helpline number):
- सूबे में भीषण बारिशा के चलते सूबे के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं।
- इसके साथ ही पड़ोसी देश नेपाल भी बांधों से पानी छोड़ रहा है।
- जिसके चलते उत्तर प्रदेश की कई नदियाँ अपने उफान पर हैं।
- इसी क्रम में उत्तर प्रदेश प्रशासन ने बाढ़ग्रस्त इलाकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं।
- प्रशासन की ओर से गोरखपुर और महाराजगंज के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किये गए हैं।
हेल्पलाइन नंबर(Disaster helpline number):
गोरखपुर(Disaster helpline number):
- प्रशासन ने बाढ़ आपदा कंट्रोल रूम नंबर 0551-2201796 जारी किया है।
- सिंचाई विभाग के कंट्रोल रूम का 0551-2204007 भी जारी किया गया है।
महाराजगंज(Disaster helpline number):
- प्रशासन ने बाढ़ आपदा कंट्रोल रूम नंबर 9415470322, 9450439333 किये हैं।
- कंट्रोल रूम के 8004931410 नंबर पर भी बाढ़ पीड़ित मदद मांग सकते हैं।
ये भी पढ़ें: महाराजगंज: 261 गाँव डूबे, CM योगी दोबारा जिले में!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार