सपा में शुरू हुआ विवाद :


  • उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच सपा में नया विवाद शुरू हो गया है।
  • ये विवाद उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में देखने को मिल रहा है।
  • यहाँ के वार्ड 15 से समाजवादी पार्टी ने 2 प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है।
  • जब इसकी जांच की गयी तो अधिकारीयों ने कौसर जहाँ को सपा प्रत्याशी माना है।
  • वहीँ दूसरे उम्मीदवार सन्नो बेगम को अधिकारीयों ने निर्दलीय प्रत्याशी माना है।
  • इस मामले पर महानगर अध्यक्ष का कहना है कि इसका फैसला पार्टी पदाधिकारी करेंगे।
  • सपा ने पहले वार्ड 15 से सन्नो बेगम को अपना प्रत्याशी घोषित किया था।
  • मगर बाद में इसे बदल कर कौशर जहाँ को को सपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिया।
  • ऐसा होते ही सन्नो बेगम ने लखनऊ जाकर मामला फिर अपने पक्ष में करा लिया।
  • इसके बाद महानगर अध्यक्ष ने भी दोनों को ही पार्टी का सिम्बल भी दे दिया।
  • अब देखना होगा कि इस मामले पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी क्या फैसला लेते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें