Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

इस जिले में समाजवादी पार्टी को है नए जिलाध्यक्ष की तलाश

Samajwadi Party's National President Akhilesh Yadav press conference

Samajwadi Party's National President Akhilesh Yadav press conference

समाजवादी पार्टी के 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी है। इसी क्रम में अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश का दौरा कर संगठन को मजबूती देना शुरू कर दिया है। सपा अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक में पार्टी में बदलाव करना भी शुरू कर दिया है। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने एक जिले के लिए सपा के नये अध्यक्ष की खोज शुरू हो कर दी है जिसमें कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं।

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी सबसे आगे चल रही है। अन्य पार्टियों ने जहाँ इसके लिए अब तक कोई ख़ास तैयारी नहीं की है तो वहीँ सपा ने तो लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के लिए आवेदन फॉर्म तक निकाल दिया है। जिला सपा कार्यालय से कोई भी 10 हजार की रकम जमाकर इस फॉर्म को भरने के बाद प्रत्याशी बनने के आवेदन कर सकता है। वहीँ यूपी की फतेहपुर सीट से सपा ने सबसे पहले अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। साथ ही मुलायम सिंह के मैनपुरी से लड़ने का ऐलान अखिलेश कर चुके हैं। साथ ही वे खुद भी कन्नौज से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

बदलेगा कन्नौज जिलाध्यक्ष :

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इत्र नगरी कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है। इस चुनाव के पहले जिले का सपा जिलाध्यक्ष भी बदला जायेगा जिसके लिए तलाश शुरू हो गयी है। कन्नौज के सपा जिलाध्यक्ष को लेकर पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, निवर्तमान जिलाध्यक्ष मजहरुल हक मुन्ना दरोगा, कलीम खां समेत कई नेताओं ने दावेदारी पेश की है। मगर सपा चुनावी गणित के अनुसार ही इस बार नये जिलाध्यक्ष की नियुक्ति करेगी। इस दौड़ में सबसे आगे पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे चल रहे हैं। इसके अलावा आलू कांड से जुड़े रहे संजू कटियार, जय कुमार तिवारी, शिवेंद्र सिंह चौहान भी अखिलेश के सामने दावेदारी पेश कर रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद का बयान, भाजपा के कारण मिली ओपी राजभर को पहचान

Related posts

तीन तलाक़ : महिलाओं को इनसे भी मिले मुक्‍ति

Neeraj Tiwari
7 years ago

जो अपने पिता का नहीं, वह व्यक्ति भरोसे के काबिल नहींः उमा भारती

Bharat Sharma
6 years ago

कांग्रेस से दूरी बना सकते हैं प्रशान्त किशोर!

Rupesh Rawat
8 years ago
Exit mobile version