एक ओर जहां प्रदेश सरकार सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे और तेज संगीत को बैन करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। वहीं, केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण राज्य मंत्री संजीव बालियान कावंड़ यात्रा के दौरान डीजे को धर्म से जुड़ा मामला बता रहे हैं। मुरादाबाद में आज केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कावंड़ यात्रा में डीजे और संगीत हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक है।

  • संजीव बालियान ने कहा कि कावंड़ यात्रा के दौरान डीजे पर रोक लगाना प्रदेश सरकार के बस की बात नहीं है।
  • उन्होंने कहा कि प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार ने पहले भी कावंड़ यात्रा के दौरान डीजे और संगीत पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास किया था, लेकिन सरकार इसमें सफल नहीं हो पायी थी।
  • बालियान ने कहा कि प्रदेश की समाजवादी सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।
  • उन्होने कहा कि यदि इस बार भी सरकार कावंड़ यात्रा के दौरान इसे रोकने की कोशिश करेगी, तो भारतीय जनता पार्टी उसका विरोध करेगी।
  • जिले की बिल्लारी विधानसभा में एक कार्यक्रम में शामिल होने आये केन्द्रीय मंत्री ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार सावन में डीजे नहीं बंद करा सकती।
  • इसके साथ ही बालियान ने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि गंगा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के काम ने गति पकड़ी है और जल्द ही गंगा को निर्मल बनाया जाएगा।
  • वहीं बालियान ने समान नागरिक संहिता को देश की मांग बताते हुए कहा कि इस वक्त समान नागरिक संहिता देश के लिए बहुत जरूरी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें