उत्तर प्रदेश में डेंगू और चिकनगुनिया का कहर अपने चरम पर है, डेंगू से अब तक प्रदेश में 150 से अधिक जानें जा चुकी हैं।

Lucknow DM Audit

मुख्यमंत्री ने लिया था संज्ञान:

  • प्रदेश में डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते प्रभाव के चलते हालात बदतर हो गये हैं।
  • राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिले इसकी चपेट में आ गए हैं।
  • इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक की थी।
  • जिसके बाद डेंगू और चिकनगुनिया से प्रभावित इलाकों में महकमे को कार्रवाई व सावधानी समेत सभी जरुरी दिशा-निर्देश दिए गए थे।

Lucknow DM Audit

डीएम सीएमओ संग पहुंचे फैजुल्लागंज:

  • मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक के बाद स्वास्थ्य विभाग का एक दल फैजुल्लागंज निरीक्षण करने पहुंचा।
  • निरीक्षण वाले दल में डीएम सतेन्द्र सिंह यादव, राजधानी लखनऊ के सीएमओ और एसडीएम पहुंचे थे।

Lucknow DM Audit

फैजुल्लागंज भीषण डेंगू की चपेट में:

  • राजधानी लखनऊ स्थित फैजुल्लागंज क्षेत्र में डेंगू का कहर अपने चरम पर हैं।
  • यहाँ इलाके में डेंगू मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा है।
  • वहीँ इलाके गन्दगी और जगह-जगह जलभराव भी देखने को मिल जाते हैं।

Lucknow DM Audit

स्वास्थ्य कर्मियों और नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुई एफआईआर:

  • फैजुल्लागंज इलाके में फैली गन्दगी के मद्देनजर डीएम के आदेश पर स्वास्थ्य कर्मियों और नगर निगम कर्मियों पर एफआईआर दर्ज हो गयी है।
  • फैजुल्लागंज के अलावा अधिकारियों ने खदरा और आस-पास के इलाकों में निरीक्षण किया।
  • वहीँ डीएम सतेन्द्र कुमार जल्द ही अपना निरीक्षण खत्म कर वहां से रवाना हो गए।

Lucknow DM Audit

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें