हजरतगंज स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय (सिविल अस्पताल) की बर्न यूनिट में मरीजों का इलाज दूभर हो गया है। यहां पर लगातार मरीजों को ओपीडी से बैरंग लौटाया जा रहा है। क्योंकि अस्पताल में प्लास्टिक सर्जन डॉ. प्रदीप तिवारी के ट्रांसफर के बाद अस्पताल में अकेले डॉ. आरपी सिंह के जिम्मे इमरजेंसी बर्न यूनिट व ओपीडी है और ओपीडी टाइम में इमरजेंसी में बर्न मरीजों को देखने जाना पडता है। ऐसे में मरीजों के साथ ही डॉक्टर को भी परेशानी हो रही है।

ये भी पढ़ें : CMO के आदेश के बाद भी नही खुला सिविल अस्पताल का OPD!

चिकित्सकीय सेवाएं बांधित

  • सिविल अस्पताल में अब तो रोजाना की ओपीडी से मरीजों को लौटाया जा रहा है।
  • बिना सोचे समझे किए गये डॉक्टरों के स्थानांतरण के कारण सिविल अस्पताल में ये परिस्थितियां उत्पन्न हुयी हैं।
  • इस स्थानांतरण के विरोध में अखिल भारतीय सवर्ण सेवा संगठन ने आवाज उठाई है।
  • संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा है।
  • शासन की ओर से डॉक्टरों की स्थानांतरण सूची जारी होते ही प्रदेश के तमाम अस्पतालों में चिकित्सकीय सेवाएं बांधित हो गयी है।
  • विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में मरीजों का इलाज मुश्किल हो गया है।
  • संगठन के अध्यक्ष राम सकल दुबे का कहना है कि स्थानांतरण प्रक्रिया में निति व मरीजों के हित
  • की अनदेखी हुयी है।

ये भी पढ़ें : योगी इफेक्ट: बदला-बदला नजर आया सिविल अस्पताल

  • सिविल अस्पताल में प्रदेष की इकलौती बर्न यूनिट है।
  • प्रदेश भर से आने वाले बर्न मरीजों को इसी यूनिट में रेफर किया जाता है।
  • मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यूनिट के बिस्तरों की संख्या 12 से 50 हो चुकी है।
  • इसके अलावा 10 बेड का इमरजेंसी वार्ड भी बनाया गया है।
  • यूनिट में प्लास्टिक सर्जन एमसीएच डॉ. प्रदीप तिवारी व डॉ. आर पी सिंह तैनात है।
  • इनमें से डॉ. तिवारी का स्थानांतरण रामपुर जिला अस्पताल में हो गया है।
  • जिसके बाद बर्न यूनिट में भर्ती 70 मरीजों के इलाज की जिम्मेदारी अकेले डॉ. सिंह पर आ पड़ी है।
  • इसी तरह से अस्पताल के पीडियाटिशियन डॉ. अनूप अग्रवाल को सोनभद्र जिला अस्पताल में भेज दिया गया है।
  • डॉ. अग्रवाल के जाने से प्रदेश की इकलौती पीआईसीयू में विशेष चिकित्सक के अभाव में इलाज प्रभावित होने लगा है।

ये भी पढ़ें :ट्रॉमा और सिविल हॉस्पिटल में सिटी स्कैन के लिए भटक रहे मरीज

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें