धरती के भगवन कहे जाने वाले डॉक्टर्स के लिए साल का एक दिन ऐसा होता है जब उनको भी उनके काम के लिए सम्मानित किया जाता है। ख़ास कर के डॉक्टर्स के लिए ही ये दिन बनाया गया है।  हर साल एक जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से हर साल कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस बार भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ये भी पढ़े :अवैध निर्माण के आरोपी एलडीए अधिकारियों का तबादला

स्वास्थ्य राज्यमंत्री महेन्द्र सिंह ने दिया सम्मान

  • डॉक्टर्स डे पर रिवर बैंक कालोनी स्थित आईएमए भवन में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
  • इसमें स्वास्थ्य राज्यमंत्री महेन्द्र सिंह ने कहा कि डाक्टर्स का पेशे को मानव सेवा के क्षेत्र में काम करने वाला बहुत ही सम्मानित पेशा है।
  • महान चिकित्सक, शिक्षाविद एवं भारत रत्न डा. बीसी राय की स्मृति में डाक्टर्स डे मनाया जाता है।
  • इस मौके पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री महेन्द्र सिंह ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
  • विशिष्ट अतिथि केजीएमयू के पूर्व कुलपति प्रो. केएम सिंह व विधायक डॉ. नीरज बोरा मोैजूद थे।
  • डॉ. प्रदीप टण्डन को डॉ. बीसी रॉय अवार्ड-2017 से नवाजा गया।
  • आईएमए के अध्यक्ष डॉ. पीके गुप्ता ने कार्यक्रम की रूपरेखा बतायी।
  •  वहीं सचिव डॉ. जेडी रावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
  • डॉ. एएम खान, डॉ. केएम सिंह, सीएमओ डॉ. जीएस बाजपेयी को राज्यमंत्री ने सम्मान दिया।
  • इसके साथ ही डॉ.हेम चंद्रा, डॉ. केएन पाटन, डॉ. एचपी गुप्ता, डॉ. आरबी सिंह आैर डॉ. रत्ना पाण्डेय सहित कुल 64 डॉक्टर्स को सम्मानित किया गया।
  • डॉ. राम मनोहर लोहिया  संस्थान में कार्यक्रम में 40 डाक्टरों को सम्मानित किया गया।
  • ईश्वर चाइल्ड वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो. दीपक मालवीय ने डाक्टरों की कार्यशैली पर विस्तार से प्रकाश डाला।
  • इस मौके पर हस्त निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शिनी भी लगायी गयी।
  • प्रदर्शिनी में आयी जरुरतमंद महिलाओं द्वारा पेपर ज्वैलरी, जूट बैग सहित हस्त निर्मित वस्तुओं को प्रस्तुत किया गया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें