उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में ‘हमसफ़र सफ्ताह’ की समाप्ति हो गयी। इस दौरान नार्थ ईस्टर्न रेलवे के जीएम राजीव मिश्र ने अपनी दो साल की उपलब्धियां गिनायीं।

लखनऊ से जयपुर तक चलेगी डबल डेकर ट्रेन:

  • गोरखपुर में ‘हमसफ़र सफ्ताह’ समाप्त हो गया, जिस दौरान एनईआर के जीएम राजीव मिश्र ने अपनी उपलब्धियां गिनायीं।
  • इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि, सूबे की राजधानी लखनऊ से राजस्थान की राजधानी जयपुर तक डबल डेकर ट्रेन चलेगी।
  • अभी तक यह ट्रेन लखनऊ से दिल्ली के आनंद विहार तक चलती है।
  • उन्होंने ये भी जानकारी दी कि, अगस्त माह तक गोरखपुर-बस्ती रेलखण्ड के इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा हो जायेगा जिसके बाद से लम्बी दूरी की इलेक्ट्रिक ट्रेनें भी चलने लगेंगी।
  • उन्होंने ये भी बताया कि, गोरखपुर रेलवे स्टेशन को विकसित किया जा रहा है, 15 दिनों के अन्दर स्टेशन में सिक्युरिटी सिस्टम और वाई-फाई की सुविधा भी मिलने लगेगी।
  • उन्होंने बताया कि, हमसफ़र सफ्ताह में यात्री की सुविधाओं पर विशेष धयान देने की कोशिश की गयी है।
  • इस दौरान रेलवे के अधिकारी यात्रियों से जुड़े उनकी शिकायत और सुझाव को सुना।
  • उन्होंने बताया की 26 मई से स्वच्छता दिवस के रूप में हुई।
  • ‘हमसफ़र सफ्ताह’ में 246 स्टेशनों और 167 ट्रेनों का निरीक्षण किया गया।
  • जिस दौरान कैटरिंग यूनिट और मोबाइल स्टॉल में अनियमितता मिली।
  • यात्रियों से मिली 181 शिकायतों में से 141 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
  • टिकट चेकिंग के दौरान 3069 मामले पकड़े गए, जिससे करीब 12.93 लाख रेल राजस्व की वसूली की गयी।
  • रेल अधिकारियों ने 3832 पौधे भी लगाये जो एक रिकॉर्ड है।
  • रेलवे से जुड़े व्यापारियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याएँ सुनी।
  • जिसमे से तीन समस्याओं का निपटारा तत्काल प्रभाव से किया गया और 21 समस्याओं का निपटारा अगले 15 दिनों में कर दिया जायेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें