उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक दहेज़ उत्पीड़न का मामला सामने आया है। प्रतापगढ़ के कुंडा इलाके में एक महिला को उसके ससुराल वालों द्वारा दहेज़ के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसके बाद महिला ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगायी है।

ट्विटर पर मुख्यमंत्री योगी से फरियाद:

  • प्रतापगढ़ के कुंडा इलाके की रहने वाली शालिनी त्रिपाठी ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री योगी से गुहार लगायी है।
  • जिसमें पीड़िता ने कहा है कि, उसके ससुराल वालों जान से मार देंगे अगर वो बिना दहेज़ के वापस आई तो।
  • पीड़िता के मुताबिक, उसकी ससुराल वालों ने काफी लम्बे समय से दहेज़ के लिए प्रताड़ित किया हुआ है।

dowry case pratapgarh

पूरा मामला:

  • प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक महिला को उसकी ससुराल की ओर से दहेज़ के लिए लम्बे समय से प्रताड़ित किया जा रहा है।
  • जिसके बाद पीड़िता ने मामले में न्याय की उम्मीद के कहते मुख्यमंत्री योगी से गुहार लगायी है।
  • इलाहाबाद की रहने वाली पीड़िता की शादी प्रतापगढ़ के कुंडा इलाके के पुनीत त्रिपाठी से साल 2009 में हुई थी।
  • पीड़िता का ताल्लुक इलाहाबाद के एक किसान परिवार से है।
  • पीड़िता के मायके पक्ष की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है।
  • किसान पिता ने जैसे-तैसे इंतजाम कर बेटी की शादी की थी।
  • पीड़िता ने अपने पति पर ये आरोप लगाया है कि,
  • “दहेज़ न ला पाने के लिए शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया”।
  • पीड़िता ने बाघराय थाना में इसकी शिकायत दर्ज करायी थी, जिसके बाद कुछ समय तक सब सामान्य रहा।
  • लेकिन कुछ समय बाद पति ने पीड़िता से 8 लाख रुपयों की मांग शुरू कर दी।
  • मांग पूरी न करने के चलते पति ने पीड़िता को घर से निकाल दिया।
  • साथ ही धमकी भी दी कि, अगर बिना दहेज़ लिए आई तो जान से मार देंगे।
  • पुलिस ने भी मामले में दोबारा FIR लिखने से इंकार कर दिया।
  • पीड़िता के अनुसार, उसके ससुराल वालों को कुंडा से बाहुबली विधायक राजा भैया का संरक्षण प्राप्त है।
  • स्थानीय पुलिस भी इसी कारण से मामले में कार्रवाई से कतरा रही है।
  • पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला आयोग में की थी, लेकिन महिला आयोग ने भी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की।
  • वहीँ पीड़िता ने मामले को प्रतापगढ़ में चलने देने की भी पैरवी की है,
  • जिसका कारण स्थानीय पुलिस का जांच और कार्रवाई से कतराना है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें