यूपी के रामपुर जिले में दहेज़ उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आया है। दहेज के लिए उत्पीड़न करने के मामले में नोएडा का एक परिवार फंस गया है। महिला थाना पुलिस ने परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। 

ससुराली नहीं थे दहेज से खुश

  • शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली कविता की शादी पिछले साल नोएडा के सेक्टर 42 में रहने वाले आदित्य राठौर के साथ हुई थी।
  • शादी में मायके वालों ने हैसियत के मुताबिक दान-दहेज भी दिया था।
  • आरोप है कि ससुराली दहेज से खुश नहीं थे।
  • इसे लेकर ससुराली उसे प्रताड़ित करने लगे।
  • उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
  • इसके बाद वह मायके आ गई।
  • महिला थाने में ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत ससुर शिशुपाल राठौर, सास विमला रानी, अंकुश पत्नी संजीव शर्मा और राजीव शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
  • वहीं दूसरे मामले में महिला थाना पुलिस ने मुरादाबाद के परिवार पर भी दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
  • यह केस बिलासपुर के खौदलपुर गांव की साईस्ता की तहरीर पर दर्ज किया गया है।
  • उसकी ससुराल मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे अंतर्गत सरकड़ा गांव की है।
  • आरोप है कि ससुराली उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
  • उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
  • पति ने दूसरा निकाह कर लिया।
  • महिला थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर पति फरियाद, सास साहना, देवर फरमान, अरमान, यासमीन आदि पर रिपोर्ट दर्ज की है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें