यूपी में भले ही (Dowry harassment) महिला सुरक्षा के तमाम दावे किये जा रहे हों और योगी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई हेल्पलाईन भी चलाई हों लेकिन महिला सुरक्षा राम भरोसे दिखाई दे रही है। लगातार बढ़ रहे महिला उत्पीड़न पर रोक लगती नहीं दिखाई दे रही है।

वीडियो: रालोद कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज, दर्जनों घायल!

  • ताजा मामला राजधानी के कैसरबाग इलाके का है।
  • यहां स्थित फैमिली कोर्ट में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मुकदमें सुनवाई के लिए आई एक पीड़िता का उसके पति ने पहले पिटाई की विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी।
  • महिला का आरोप है कि किसी धारदार चीज से पति ने उसका गला रेत दिया।
  • घटना के बाद अधिवक्ताओं ने आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी।

वीडियो: आरटीओ के संरक्षण में चल रहीं सैकड़ों ट्रेवल्स एजेंसियां!

  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
  • कोतवाली प्रभारी डीके उपाध्याय ने बताया कि महिला ने गले पर नुकीली चीज से वार करने के आरोप लगाए हैं लेकिन उसके गले पर कोई निशान दिखाई नहीं दे रहे हैं।
  • पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वीडियो: कावड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर DIG ने किया निरीक्षण!

पहले उसे घूसा मारा फिर की पिटाई

  • जानकारी के मुताबिक, 16 जॉपलिंग रोड हजरतगंज की रहने वाली नमृता सिंह का साल 2011 में नोएडा के सेक्टर-120 आम्रपाली में रहने वाले गौरव मनचंदा के साथ हुआ था।
  • पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद कुछ दिनों बाद तक सब ठीक था लेकिन बाद में दहेज की मांग की जाने लगी।

वीडियो: मुरादाबाद में 78 साल की बुजुर्ग महिला से गैंगरेप!

  • पीड़िता ने (Dowry harassmentबताया उसका पति एचसीएल कंपनी में मैनेजर है उसकी एक पीड़िता बच्ची भी है।
  • आरोप है कि दहेज की मांग ना पूरी होने पर आरोपी पति उसे पीटने लगा।
  • वह प्रताड़ना से जब तंग आ गई तो उसने पति के खिलाफ मुकदमा लिखा दिया।
  • इस मुकदमें में मंगलवार को सुनवाई होनी थी इसी को लेकर वह फैमिली कोर्ट में आई थी।
  • आरोप है यहां पति ने पहले उसे घूसा मारा फिर धक्का दे दिया।

वीडियो: फिर दबंगों की गुंडई, टोल प्लॉजा कर्मियों को पीटा!

  • इसका जब उसने विरोध किया तो आरोपी पति ने किसी नुकीली चीज से गले पर वार कर दिया।
  • इससे वाल लहूलुहान होकर गिर गई और फैमिली कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।
  • मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने आरोपी पति की धुनाई कर पुलिस को सूचना दे दी।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
  • पुलिस पीड़िता की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

‘सर्व शिक्षा अभियान’ को ठेंगा दिखा रहे प्रदेश के स्कूल!

शादी करके धन वसूली का धंधा करता है आरोपी

  • पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका पति पहले भी शादी कर चुका है।
  • आरोप है कि तब भी उसने शादी के बाद दहेज़ की मांग की थी तो पहले वाली पत्नी की मां ने सदमें में आकर खुदकुशी कर ली थी।
  • इसके बाद ससुराल वालों ने एक मुकदमा दर्ज करावा दिया था तो वह छह माह पहले तिहाड़ जेल में सजा भी काट आया है।
  • आरोप है कि आरोपी पति अब धमकी दे रहा है कि हम तीसरी शादी करेंगे।
  • पीड़िता ने बताया कि वह शादी करके बाद में धन उगाही करने का धंधा करता है।
  • आरोप यह भी है आरोपी के कई युवतियों से नाजायज संबंध भी हैं।
  • फिलहाल (Dowry harassment) पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

बेटी को प्रेमी के साथ देख पिता ने खोया आपा कर दी दोनों की हत्या!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें