यूपी के शाहजहाँपुर में एक बार फिर पति की हैवानियत सामने आई है। हैवान पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को पहले तो उसकी बेरहमी से पिटाई की उसके बाद घर में रखा तेजाब पिला दिया। जिसके बाद घर चीख-पुकार मच गई। शोर शराबा होने के बाद हैवान पति फरार हो गया।

क्या है पूरा मामला ?

  • महिला की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।
  • फिलहाल सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने तेजाब से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
  • घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के रेलवे कालोनी की है।
  • जहां रिलायंस टावर मे काम करने वाले साहिल ने अपनी पत्नी फराहनाज को दवा देने के बहाने तेजाब पिला दिया।
  • तेजाब पीते ही उसकी हालत नाजुक हो गई जहां उसे बेहोशी की हालत मे अस्पताल मे भर्ती किया।
  • परिजनो का आरोप है कि साहिल दहेज की मांग को लेकर फराह को मारता पीटता था।
  • जब उसकी ससुरालीजनो ने मांग पूरी नही की तो उसे मारने की नियत से तेजाब पिला दिया।
  • तेजाब पिलाते ही महिला चीखने लगी।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी का हिमांचल दौरा, 3 बड़ी जल परियोजनाओं का देंगे तोहफा !

  • चीख-पुकार सुनकर पङोस मे रहने वाले लोग मौके पर पहुचे इतनी देर में घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया।
  • फिलहाल घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
  • वहीं पीडिता के पिता ने पति साहिल के खिलाफ तहरीर दी है।
  • इंस्पेक्टर अरूण कुमार का कहना है कि, महिला को पति द्वारा तेजाब पिलाने की सूचना मिली थी।
  • घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : चुनाव से पहले भाजपा और सपा पहुंचे ‘प्रभु राम की शरण’ में!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें