उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पिछले माह प्रशासनिक सेवा में बड़े पैमाने पर बड़ा फेरबदल करते हुए 61 सीनियर पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया था। इसमें लखनऊ के नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ उदय राज सिंह को हटाकर अपर आवास आयुक्त लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। तब से लखनऊ नगर आयुक्त का पद खाली था। इस पद पर नए नगर आयुक्त के रूप में डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने शुक्रवार सुबह कार्यभार ग्रहण कर लिया। अपडेट के लिए कृपया इंतजार करें…