गुजरात और हिमांचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आते ही बीजेपी के चेहरों पर ख़ुशी साफ़ दिखाई देने लगी है। भाजपा कार्यकर्ता पूरे उत्तर प्रदेश में जीत का जश्न मना रहे हैं। मेरठ जिला में भाजपा इकाई के कार्यकर्ताओं ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में पार्टी को विजय बढ़त मिलने पर एक-दूसरे को गले लगाकर आतिशबाजी की और मिठाई खिलाकर बधाई दी। वहीं गुजरात और हिमाचल में शानदार जीत पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने uttarpradesh.org से बातचीत में कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

जनता ने 2019 में भाजपा के आने का दिया संकेत

  • डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने अपने बयान में कहा कि गुजरात में तो हमारी सरकार थी और दोबारा सरकार बन रही है।
  • उन्होंने कहा कि हमारे लिए सर्वाधिक उल्लेखनीय हिमाचल प्रदेश की विजय है।
  • हिमाचल में कांग्रेस की सरकार थी, हमने कांग्रेस से सरकार छीनकर भाजपा की सरकार बनाई है और जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है।
  • उन्होंने कहा कि हिमाचल की हार जनता के द्वारा राहुल गांधी को अध्यक्ष बनने के बाद ये प्रथम भेंट है।
  • हिमाचल की हार से कांग्रेस को अपना आंकलन करना चाहिए।
  • गुजरात में जिस तरह का जातिवाद का भ्रम कांग्रेस ने फैलाया।
  • कांग्रेस ने गुजरात में विकास के मुद्दे पर चुनाव नहीं लड़ा।
  • कांग्रेस ने मणिशंकर अय्यर के घर पर पाकिस्तान के उच्चायुक्त की बैठक में पाकिस्तान के पूर्व विदेशमंत्री और मनमोहन सिंह का शामिल होना ही कांग्रेस की हार बन गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गुजरात के चुनाव में भाजपा के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय साजिस का काम किया है।
  • उन्होंने कहा कि कांग्रेस की रणनीति का जनता ने खुद उत्तर दिया है।
  • उन्होंने दावा किया है कि आने वाला 2019 नरेंद्र मोदी और अमित शाह का होगा इसका जनता ने संकेत दे दिया है।
  • भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रसन्नता जताते हुए उन्हें भी बधाई दी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें