भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने फूलपुर लोकसभा चुनाव के लिए विकास रथ रवाना किए।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रचार वाहनों को रवाना किया। डा0 पाण्डेय ने फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के केन्द्रीय कार्यालय से विकास की गंगा बहाने वाली मोदी सरकार और योगी सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने वाला विकास रथ रवाना किया। विकास रथ में एलसीडी साउण्ड के द्वारा मोदी सरकार और योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को गली-गली, द्वार-द्वार तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही विपक्ष के काले कारनामें भी जनता तक पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें : अखाड़ा बनी हजरतगंज कोतवाली, पुलिस और वकीलों भिड़ंत में आरएएफ बनी ‘विलेन’

डा0 पाण्डेय ने कहा कि आज भी जनता में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कराए गए अनुकरणीय कार्य के वजह से विश्वास कायम है। योगी जी ने सनातन संस्कृति के सम्मान को बढ़ाने में तत्परता दिखाई है। भगवान राम के प्राकट्य स्थल पर दीपावली का उत्सव कर यह सिद्ध किया कि भारत एक आध्यात्मिक राष्ट्र है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए इस विकास रथ को विजय रथ की संज्ञा दी।

उक्त अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री एवं प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन जी, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, पूर्व मंत्री डॉक्टर नरेंद्र सिंह गौड़, एमएलसी यज्ञदत्त शर्मा उपस्थित रहे।

शंकराचार्य जयेन्द्र सरस्वती के निधन पर जताया शोक

भारतीय जनता पार्टी ने कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य जयेन्द्र सरस्वती के शिवधाम गमन को आध्यात्मिक जगत की अपूर्णीय क्षति बताया। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि मानवकल्याण एवं अध्यात्मिकता के प्रसार में शंकराचार्य जी का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कांचिकाम कोटि पीठ देश का सांस्कृतिक एवं आघ्यात्मिक केन्द्र है। शंकराचार्य जयेन्द्र सरस्वती द्वारा सांस्कृतिक, आध्यात्मिक विस्तार के साथ सामाजिक कार्यो से मानवकल्याण का मार्ग प्रशस्त किया गया। कीर्तिशेष जयेन्द्र सरस्वती जी के निधन पर हम श्रद्धांजलि अर्पित करते है।

ये भी पढ़ें : कानपुर के Dr. M.P. अग्रवाल की कम्पनी पर NPA की कार्रवाई

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें