Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

डाॅ महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने कहा हिन्दुओं का अपमान कर रही सपा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आजम खां और रामगोपाल यादव के बयानों पर कटाक्ष किया और पूछा कि ‘अखिलेश यादव बताएं कि क्या वह आजम खां के बयान से सहमत है और बहुसंख्यक हिन्दुओं को दंगाई मानते है?‘ हिन्दुओं को दंगाई कहे जाने पर सपा की आलोचना करते हुए कहा कि आजम खान जैसे लोग अखिलेश सरकार में मंत्री पद पर रहे यह प्रदेश के लिए शर्म की बात है।हिन्दु को दंगाई कहकर भारतीय संस्कृति एवं भारतीयता का अपमान किया गया है। अखिलेश यादव को आजम खान के बयान पर माफी मांगना चाहिए। बहुसंख्यकों को अपमानित करके अल्पसंख्यक तुष्टीकरण की सपाई नीति को प्रदेश की सम्मानित जनता पहले भी माकूल जबाब दे चुकी है, आगे भी देगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि अखिलेश यादव की तुष्टिकरण नीति बहुसंख्यकों को अपमानित करने से प्रारम्भ होती है और इसी कड़ी में आजम खान द्वारा बहुसंख्यकों को दंगाई कहा गया है। कांग्रेस द्वारा भगवा आंतक शब्द गढ़ा गया, तो सपा ने अब बहुसंख्यक दंगाई शब्द गढ़ा है। बहुसंख्यक वर्ग सनातन रूप से सहिष्णु है, जिसके मूल में सर्वे भवन्तु सुखिनः-सर्वे सन्तु निरामया का भाव निहित है। हिन्दुओं को अपमानित करके तुष्टीकरण की राजनीतिक विसात विछाने में माहिर अखिलेश यादव ने अब आजम खां और रामगोपाल यादव जैसे लोंगो को हिन्दुओं के गाली देने के लिए छोड़ दिया है। आजम खान और रामगोपाल यादव से अखिलेश यादव हिन्दुओं का अपमान करा रहे हैं।

डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि बहुसंख्यक हिन्दु राष्ट्र की शाश्वत संस्कृति का संवाहक है। जिस संस्कृति ने पूरे विश्व को मानवता का पाठ पढ़ाया है। उस हिन्दु को दंगाई कहकर भारतीय संस्कृति एवं भारतीयता का अपमान किया गया है। अखिलेश यादव को आजम खान के बयान पर माफी मांगना चाहिए। तुष्टीकरण की नीति का जबाब सपा-बसपा-कांग्रेस को जनता पहले भी दे चुकी है, आगामी चुनाव में भी फिर देगी।

Related posts

ये चार मुस्लिम गोरखनाथ मंदिर में रहेंगे!

Kamal Tiwari
7 years ago

इन्वेस्टर समिट को लेकर जिलाधिकारी लखनऊ ने जारी की एडवाइजरी, ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर जारी की एडवाइजरी, इन्वेस्टर्स समिट के चलते ऑफिसों स्कूलों व अन्य प्रतिष्ठानों को निर्देश, सुबह 9 बजे के पहले संस्थान के खुलने और 2 बजे के बाद छूट्टी के निर्देश, 9 से 2 बजे के बीच ट्रेफिक कम करने के लिए उठाया गया कदम, ऑफिसों में काम करने वालो को व्हीकल पुल्लिंग की सलाह।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

पुलिस कोऑर्डिनेशन की बड़ी बैठक, 8 राज्यों के DGP होंगे शामिल

Divyang Dixit
7 years ago
Exit mobile version