राजधानी के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक कांस्टेबल ने शनिवार सुबह नशे में धुत्त हो अपने भाभी संग गलत हरकत करने का प्रयास कर डाला। वहीं पीड़ित महिला के शोर मचाने पर पहुंचे बड़े भाई पर सिपाही हमला कर मौके से फरार हो गया। पीड़िता इसकी शिकायत लेकर थाने पर पहुंची। पीड़िता पुलिस से कार्रवाई करने की फरियाद करती रही लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय मामला को रफादफा कर उसे बैरंग लौटा दिया।

बचाने पहुंचे भाई पर प्रहार कर कांस्टेबल ने किया घायल

  • जानकारी के मुताबिक, अजित सिंह कानपुर पुलिस लाइन में कांस्टेबल पद पर तैनात था।
  • वह कृष्णा नगर के बरिगंवा में मकान सं या 569/32 में रहता है।
  • पीड़िता ने बताया कि शनिवार सुबह वह रसोईघर में खाना बना रही थी।
  • पति व सास ऊपर थे, इसी दौरान आरोपी अजित नशे में धुत्त होकर रसोई में पहुंच गया।
  • भाभी को अकेला देख छेडख़ानी करते हुए भाभी संग गलत हरकत का प्रयास करने लगा।
  • पत्नी का शोर सुन पति दौड़कर आया और इसका विरोध किया तो आरोपी भाई संग झगड़ करने लगा।
  • नशे में धुत्त सिपाही ने आक्रोशित होकर अपने बड़े भाई और भाभी पर प्रहार कर दिया।
  • जिससे उनके सिर में चोट लगने से खून की धारा बह निकली।
  • भाई को खून से लथपथ देख आरोपी कांस्टेबल वहां से फरार हो गया।
  • वहीं पीड़िता ने स्थानीय थाने पर पहुँच मदद की फरियाद करते हुये कार्रवाई करने की मांग की।
  • पुलिस घरेलू मामला बता टालती रही।
  • मौके पर पहुंचे पति और सास पीड़िता पर कार्रवाई न करने का दबाव बनाने लगे।
  • वहीं थाने पर पुलिस के दबाव में महिला ने बिना कार्रवाई के ही बैरंग वापस लौट गयी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें