बलिया का अधिकांश क्षेत्र बाढ़ की आगोश में है। कटान प्रभावित इलाके के नजदीक बसे लोगों को घर खाली करने को कह दिया गया है। अब वो अपनी बसी-बसाई दुनिया अपने हाथों ही उजाड़ने को मजबूर हैं। सभी समान लेकर अन्यत्र जाने के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं है।

NH-31 पर मंडरा रहा है खतरा-

  • बलिया के रामगढ़ क्षेत्र के पास NH-31 पर पानी का रिसाव बढ़ने के कारण छोटे-बड़े वाहनों को रोक दिया गया है।
  • यातायात बिल्कुल अवरुद्ध हो गया है।
  • किसी भी प्रकार के खतरे से निपटने के लिए मौके पर NDRF की टीम तैनात है।
  • NH-31 के टूटने की स्थिति में करीब 20 गाँव तबाह हो जायेंगे।
  • करीब 50 हजार से ज्यादा लोग इससे प्रभावित होंगे।
  • समस्या विकराल होती जा रही है।
  • NH-31 पर दबाव बढ़ता जा रहा है।
  • गंगा के जल-स्तर बढ़ने के कारण आस-पास के गाँव डूब गए हैं।
  • लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
  • अब अगर राष्ट्रीय राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गया तो संपर्क पूरी तरह टूट जायेगा।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें