सांतवें वेतन आयोग के अलावा कई मांगों को लेकर आज केंद्रीय कर्मचारी देशव्यापी महाहड़ताल पर हैं। आज केंद्रीय श्रम संगठन और औद्योगिक संगठन एक साथ हड़ताल पर रहेंगे। यह कर्मचारी अपनी लगभग डेढ़ दर्जन मांगों को लेकर देश भर में एक साथ हड़ताल पर रहेंगे।

अस्पतालों में दिखा हड़ताल का असर :

  • मौजूदा समय में राजधानी लखनऊ के अस्पतालों और चिकित्सा संस्थान में करीब 5200 नर्सें कार्यरत हैं।
  • आज लगभग सभी अस्पतालों की नर्सें इस हड़ताल में शामिल है।
  • हालांकि कुछ अस्पताल ऐसे भी है जिनमें हड़ताल का कोई असर नहीं दिख रहा है।
  • देशव्यापी हड़ताल का सबसे ज्यादा असर राजधानी के बलरामपुर अस्पताल में देखने को मिला।
  • आज यहाँ अस्पताल के सभी कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल में शामिल है।
  • यहाँ आने वाले गंभीर हालत में आने वाले मरीजों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
  • इन दिनों राजधानी लखनऊ में डेंगू और कई संक्रामक रोगों का खतरा छाया हुआ है।
  • मरीजों को अस्पताल के अन्दर आते ही वापस लौटाया जा रहा है।
  • अस्पताल प्रशासन की भी तरफ से इस समस्या से निपटने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किये गए है।
  • आपकों बता दें कि यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां भी आज हड़ताल में शामिल है।
  • उनकी मांग है कि उन्हें भी केंद्र द्वारा सरकारी कर्मचारी का दर्ज़ा दिया जाए।
  • इनके अलावा बैंक और कई वित्त विहीन शिक्षक भी हड़ताल में शामिल है।

[ultimate_gallery id=”17616″]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें