उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 3 दिन की महाहड़ताल की जा रही है, जिससे यूपी में लगभग चक्का जाम की स्थिति बन गयी है।

अस्पतालों में बिना डॉक्टर मरीज परेशान:

Civil Hospital

  • सूबे में आज 3 दिन की महाहड़ताल में करीब 16 लाख से अधिक कर्मचारी भाग ले रहे हैं।
  • 3 दिनों की महाहड़ताल में स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हुए हैं।
  • जिससे राजधानी के कई अस्पतालों में मरीज बिना किसी चिकित्सीय परामर्श के परेशान हो रहे हैं।
  • हड़ताल के चलते हॉस्पिटलों में मरीजों की जांच आदि भी नहीं की जा रही है।
  • हॉस्पिटलों में दवा के काउंटर भी 3 घंटे के लिए बंद कर दिए गए हैं।
  • गौरतलब है कि, हड़ताल में स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेकनीशियन भी हड़ताल में शामिल हैं।
  • प्रदर्शन के चलते राजधानी के सिविल, लोहिया, बलरामपुर, डफरिन, लोकबंदु सभी हॉस्पिटलों में प्रदर्शन के चलते काम-काज ठप्प कर दिया गया है।

Civil Hospital

 

40 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती में आरक्षण का विरोध:

  • उत्तर प्रदेश में 250 कर्मचारी और शिक्षक संगठनों के 16 लाख से अधिक कर्मचारी आज महाहड़ताल कर रहे हैं।
  • गौरतलब है कि, वो 40 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती में आरक्षण का विरोध कर रहे हैं।
  • इस दौरान महाहड़ताल में पूरे प्रदेश से कर्मचारियों का दल इकठ्ठा होंगे।
  • महाहड़ताल नगर निगम कार्यालय से शुरू होगी, संब ओधन के बाद सभी लोग विधानसभा का घेराव करेंगे।

Civil Hospital

मांगे:
  • महाहड़ताल में करीब 16 लाख कर्मचारी आज शामिल होंगे।
  • उनकी मांगे हैं कि, संविदा सफाई कर्मचारियों के पदों पर नियुक्ति के लिए आरक्षण व्यवस्था को खत्म किया जाये।
  • कर्मचारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शासकीय संकल्प 26 सितबर 1968 के आधार पर की जाये।
  • नगर निगम और नगर पालिका के 35 हजार पदों पर सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग की है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें