उत्तर प्रदेश लैब टेक्नीशियन ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन समय के लिए हड़ताल पर चले गए हैं, जिसके चलते राजधानी के सभी सरकारी अस्पतालों में बदहाली छाई रही। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में यही नजारा रहा।

balrampur hospital

अस्पतालों में मरीज हुए परेशान:

balrampur hospital

  • उत्तर प्रदेश लैब टेक्नीशियन अपनी मांगे न पूरी होने की दशा में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं।
  • जिसके चलते शहर के तमाम सरकारी अस्पतालों में तीमारदार परेशान रहे।
  • यही हाल राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में रहा।

balrampur hospital

पहले भी सौंप चुके हैं ज्ञापन:

balrampur hospital

  • उत्तर प्रदेश प्रयोगशाला प्रविधिज्ञ संघ मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
  • संघ पहले ही अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंप चुके हैं।
  • लेकिन सीएम अखिलेश की घोषणाओं और बैठकों के बाद भी किसी प्रकार का कोई निर्णय नहीं निकला है।
  • संघ पहले ही बीते 15 सितम्बर को अपनी मांगो को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर धरना दे चुका है।

balrampur hospital

  • जिसके बाद मुख्यमंत्री को उन्होंने अपना ज्ञापन सौंपा था।
  • इसके बाद 16 से 19 सितम्बर तक संघ द्वारा 2 घंटे (8 से 10) कार्य बहिष्कार किया गया।
  • जिसके बाद मांगे पूरी न होने की दशा में संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला गया है।

balrampur hospital

मांगें:

CIVIL HOSPITAL

  • ग्रेड पे में बढ़ोत्तरी।
  • केंद्र के समान मानक के अनुरूप पदोन्नति।
  • सीनियर लैब टेक्नीशियन को जिला क्रय समिति में शामिल किया जाये।
  • 10 वर्ष की सेवा के बाद लैब टेक्नीशियन को राज्यपत्रित प्रतिष्ठा प्रदान की जाये।
  • पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाये।

CIVIL HOSPITAL

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें