उत्तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मेरठ के कैंट सदर में एक तीन मंजिला विवादित बिल्डिंग को गिराने के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जिसमें चार लोग जिन्दा दफन हो गये। मालूम हो कि इस बिल्डिंग को को लेकर विवाद चल रहा था।

  • आज सुबह 5 बजे जैसे ही कैंट बोर्ड के कर्मचारियों ने इसे गिरान शुरू किया तो विरोध कर रहा एक दुकानदार और एक कर्मचारी वहां से नहीं हटें।
  • कर्मचारियों द्वारा पिलर काटने से तीन मंजिला बिल्डिंग भरभरा कर ढह गई और उसमें मौजूद पांच लोग दब गए।
  • इन लोगों के बिल्डिंग के नीचे दबते ही कैंट बोर्ड के कर्मचारी वहां से भाग निकले, घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
  • हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। इसके साथ ही गुस्साए लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
  • जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और टीम ने लोगों को मलबे से बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया।
  • प्रशासन ने बचाव कार्य में तेजी लाने और स्थिति को काबू में रखने के लिए आरएएफ की टीम भी बुला ली   है। इसके अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहले से ही मौजूद है।
  • प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभी तक 5 लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है, जिसमें से 4 की मौत हो चुकी है।
  • हादसे में मरने वालों के नाम दीपक शर्मा (सदर कैंट-मेरठ), हनी शर्मा (सदर कैंट-मेरठ), लवकुश (हरदोई), ओमवीर सिंह (सिंभावली-हापुड़)  हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें