उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार 27 अक्टूबर को सूबे की राजधानी लखनऊ में ई-ऑफिस प्रणाली(E-office system) का शुभारम्भ करेंगे। जिसके तहत उत्तर प्रदेश विधानसभा में शुभारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे की सत्ता सँभालते ही ऑफिसों की कार्यप्रणाली को ऑनलाइन करने की बात कही थी।

सुबह 11 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम(E-office system):

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में ई-ऑफिस प्रणाली का शुभाराम्भ करेंगे।
  • जिसके तहत उत्तर प्रदेश विधानसभा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
  • कार्यक्रम सुबह 11 बजे से यूपी विधानसभा के तिलक हॉल में आयोजित किया जायेगा।
  • इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा,
  • संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना आदि मंत्री मौजूद रहेंगे।

फाइल निस्तारण में आएगी तेजी और पारदर्शिता(E-office system):

  • उत्तर प्रदेश की योगी सरकार शुक्रवार को राजधानी में ई-ऑफिस प्रणाली की शुरुआत कर रही है।
  • जिसके तहत सूबे में अब फाइलों के निस्तारण में होने वाली देरी को टाला जा सकेगा।
  • इसके साथ ही फाइलों के निस्तारण के अलावा सरकारी काम में पारदर्शिता भी आएगी।
  • ज्ञात हो कि, योगी सरकार सूबे में भ्रष्टाचार पर रोक के लिए लगातार काम कर रही है।
  • ई-ऑफिस प्रणाली भी उसी योजना का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें: मल्टीलेवल पार्किंग: राज्य की याचिका पर SC में सुनवाई आज

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें