राजधानी के ई सुविधा (e-Suvidha) केंद्र तीसरे दिन भी बंद रहे। इससे राजधानी में बिजली बिल, गृह कर, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति व निवास प्रमाण का काम पूरी तरह ठप हो गया है। यही नहीं तीन दिन से बिल जमा न होने से करीब तीस करोड़ राजस्व का नुकसान हुआ है।

अवैध डीजल-पेट्रोल के अड्डों पर छापा, एक दर्जन कारोबारी गिरफ्तार!

  • वहीं गुरुवार को भी 104 ई सुविधा केंद्रों में कार्यरत सैकड़ों कर्मी गांधी प्रतिमा पर अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर बैठे रहे। उधर, कार्यदायी कंपनी व ई सुविधा केंद्र के साथ हुई कर्मियों की वार्ता भी विफल हो गई। शुक्रवार को भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।

एसटीएफ ने की दारोगा भर्ती परीक्षा कराने वाले अफसरों से पूछताछ!

वैकल्पिक संसाधान उपलब्ध नहीं, उपभोक्ता परेशान

  • हड़ताल के चलते ई सुविधा केंद्र से तीसरे दिन भी करीब चौदह हजार लोग लौटे। बिजली उपभोक्ताओं ने लेसा पर वैकल्पिक संसाधान उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया है।
  • 1090 चौराहे पर बिल जमा करने आए सुरेश अवस्थी ने कहा कि बिजली विभाग ने ई सुविधा केंद्र को बिल जमा करने का ठेका दे रखा है।

गायत्री मामले में संज्ञान पर आदेश सुरक्षित!

  • लेकिन स्थिति से निपटने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई।
  • अब जनता परेशान हो रही है। यही हाल रेजीडेंसी, अरविंदो पार्क, ई सुविधा मुख्यालय, इंजीनियरिंग चौराहा सहित सभी स्थानों पर ताले लटके रहे तो कही अनिश्चितकालीन हड़ताल का बोर्ड लगा रहा।
  • ई सुविधा केंद्र में कार्यरत कर्मियों ने आरोप लगाया कि उनके साथ अन्याय हो रहा है। मनरेगा से कम वेतन, अवकाश के दिन का वेतन न देने, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने और खाते में सीधे वेतन आने की सुविधा से आज तक वंचित रखा गया है।
  • यही नहीं दस साल से कार्यरत कर्मियों का वेतन भी साढ़े तीन हजार से पांच हजार के बीच है।
  • इससे कर्मियों में आक्रोश है।

लखनऊ: रेलवे लाइन पर पड़ा मिला किसान का शव!

ई सुविधा को मिला है बिलिंग का काम

  • कर्मियों ने बताया कि बिजली विभाग ने ई सुविधा को बिलिंग का काम दे रखा है।
  • ई सुविधा ने हैदराबाद की यूनिटेक एंड राम इंफो को काम दे रखा है।
  • इस कंपनी ने नेटकोन आइटी इंफ्रा साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड को काम दे रखा है।
  • वर्तमान में कार्यरत कर्मी इस नेटकोन में कार्यरत हैं।
  • ऐसे में बिजली विभाग से मिलने वाला कमीशन तीन भागों में बट रहा है। इस संबंध में मुख्य अभियंता लेसा आशुतोष कुमार ने बताया गुरुवार को भी ई सुविधा के को-आर्डिनेटर से वार्ता की गई है।
  • कोई रास्ता फिलहाल नहीं निकला है। शुक्रवार तक उम्मीद है कुछ फैसला हो जाएगा और (e-Suvidha) काउंटर पूर्व की भांति खुल जाएंगे।

प्रेमी से फोन पर बात करके फांसी पर झूली छात्रा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें