आज पूरी दुनिया में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया. इस खास दिन को मनाने का एक ही मकसद है, अपने ग्रह को सुरक्षित रखना और उसके संरक्षण को बढ़ावा देना. यह दिवस कई स्कूलों में बड़ी धूम-धाम से मनाया गया.

स्कूलों में दिया पृथ्वी को बचाने का संदेश-

[ultimate_gallery id=”71070″]

  • सेंट जोजफ कॉलेज राजाजीपुरम ब्रांच और ठाकुरगंज ब्रांच में पृथ्वी दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया
  • इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्या, सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं ने और बच्चों ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया।
  • इसके अलावा बच्चों को अपने पर्यावरण को बचाने व अगली पीढ़ी के लिये सुरक्षित रखने की प्रतिज्ञा भी दिलवायी गई।
  • इस अवसर पर बच्चों ने बढ़-चढ़ कर फेस पेन्टिग में प्रतिभाग किया।
  • इसके साथ ही बच्चों ने चित्रकारी के माध्यम से पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया।
  • वही प्ले-वे से नर्सरी के बच्चों ने पेन्टिग के द्वारा वृक्षारोपण कर पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया।
  • बच्चों ने वसुन्धरा को हरा-भरा बनाये रखने की भी अपील की।
  • तत्पश्चात पृथ्वी को सुरक्षित रखने एवं प्राकृतिक स्त्रोतों को बचाने के लिए बच्चों को शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें: Exclusive: इंडो-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए जवानों का नाम सूची पट्ट से गायब!

यह भी पढ़ें: लखनऊ : ऊपर सूरज नीचे पानी, आओ करें अपनी मनमानी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें